फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Municipal employees took out a procession in protest against non-fulfillment of their demands

Sonipat News: मांग पूरी न होने के विरोध में नगर निगम ने कर्मचारियों ने निकाला जुलूस

Fri, 22 Aug 2025 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 22 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Municipal employees took out a procession in protest against non-fulfillment of their demands
फोटो 30: सोनीपत में नगर निगम कार्यालय के गेट पर काले झंडे लेकर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। स्र
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। नगर निगम के कर्मचारियों ने वीरवार को लगातार दूसरे दिन मांग पूरी न होने के विरोध में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप हाथों में काले झंडे और तख्तियां लेकर शहर में रोष मार्च निकाला। कर्मचारियों ने एलान किया है मांग पूरी न होने पर वह आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
नगरपालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने कहा कि सरकार और विभाग के साथ कई बार बातचीत और समझौतों के बावजूद उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

कर्मचारियों की मांग है कि आठ फरवरी, 2023 को गठित कमेटी में उपायुक्तों के स्थान पर पालिका, परिषद आयुक्त और नगर निगम आयुक्त को शामिल किया जाए। सफाई दरोगाओं को पेट्रोल और मोबाइल का खर्च दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुबंध पर काम कर रहे कर्मचारियों को वर्दी के बजाय वर्दी भत्ता दिया जाए। वहीं, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के साथ हुई बैठक में फायर कर्मचारियों के लिए गए फैसलों को लागू किया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed