फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Municipal elections: Voting will be conducted under the security cover of 1550 police personnel

निकाय चुनाव : 1550 पुलिस कर्मियों के सुरक्षा घेरे में कराया जाएगा मतदान

Sun, 02 Mar 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 02 Mar 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections: Voting will be conducted under the security cover of 1550 police personnel
सोनीपत। निकाय चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों का बेहतर तालमेल बनाकर चुनाव कराएं जाएंगे। चुनाव में 1550 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी है। चुनाव के दौरान प्रशासनिक अधिकारी व्हाट्सएप, फेसबुक मैसेंजर से लेकर वायरलेस सेट की मदद से एक-दूसरे के संपर्क में रहेंगे। वलनरेबल बूथों पर पुलिस की टीम लगातार गश्त करती रहेंगी।
विज्ञापन


पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी नगर निगम व नगरपालिका चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने की तैयारियों में लगे हैं। बैठक से लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की गई थी। सोनीपत नगर निगम में 268 बूथों पर मतदान होगा। जिनमें 49 वलनरेबल बूथ शामिल हैं। जहां पुलिस टीम लगातार गश्त करती रहेगी। इसके साथ ही सीपी के मार्गदर्शन में डीसीपी व एसीपी को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले में मतदान पूरी तरह शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराने को पुलिस कटिबद्ध है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर जुड़े रहेंगे अधिकारी

पुलिस-प्रशासन के अधिकारी सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़े रहेंगे। व्हाट्सएप, फेसबुक मैसेंजर से लेकर वायरलेस सेट की मदद से एक-दूसरे के संपर्क में रहकर चुनाव को शांति से निपटाया जाएगा। कोई भी सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचेगे। जिससे मतदान में कोई गड़बड़ी नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सादे कपड़ों में भी तैनात किए गए हैं पुलिसकर्मी

पुलिस ने सुरक्षा को बेहतर रखने के लिए पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में भी तैनात किया जाएगा। वह हर व्यक्ति पर नजर बनाए रखेंगे। मतदान के लिए पहुंचने वाले लोगों के साथ ही बिना कारण घूमने वाले लोगों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जाएगी।



49 वलनरेबल बूथों पर रहेगी विशेष नजर

नगर निगम के चुनाव के दौरान पुलिस 49 वलनरेबल बूथों पर विशेष नजर रखेगी। वहां पर पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी निगाह बनाए रहेंगे। अधिकारी भी लगातार बूथों का मुआयना करते रहेंगे। लोगों से संवाद स्थापित कर स्थिति को नियंत्रण में रखा जाएगा।



14 स्थानों पर नाके लगाए गए

पुलिस ने चुनाव शांतिपूर्ण कराने को 14 स्थानों पर नाके लगाए गए हैं। नगर निगम क्षेत्र में 10 नाके लगाए गए है। जिसमें हर नाके पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। वहीं चार नाके सीमावर्ती क्षेत्र में लगाए गए हैं।




पुलिसकर्मियों को अलर्ट रखकर लोगों के सहयोग से चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराया जाएगा। पुलिसकर्मियों को लोगों से मृदु व्यवहार करने को पहले ही हिदायत दे दी गई है। सुरक्षा व शांतिपूर्ण मतदान को सभी कदम उठाए जा रहे हैं।

- नाजनीन भसीन, सीपी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed