फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Municipal elections: On the second day, a candidate filed nomination in Gohana, nominations were not made for Ganaur and Kundli Napa

निकाय चुनाव : दूसरे दिन गोहाना में एक प्रत्याशी ने किया नामांकन, गन्नौर व कुंडली नपा के लिए नहीं हुए नामांकन

Wed, 01 Jun 2022 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections: On the second day, a candidate filed nomination in Gohana, nominations were not made for Ganaur and Kundli Napa
गोहाना में एसडीएम आशीष वशिष्ठ के पास नामांकन करते पार्षद प्रत्याशी रामसिंह। संवाद - फोटो : Sonipat
निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन गोहाना में एक प्रत्याशी ने नामांकन किया। वहीं गन्नौर और कुंडली नगरपालिका के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ। 4 जून तक केवल 2 जून (अवकाश होने के कारण) को छोड़कर नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक चलेगी। गोहाना नगर परिषद के वार्ड नंबर-18 से राम सिंह ने पार्षद पद के लिए रिटर्निंग अधिकारी आशीष कुमार के पास नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

रिटर्निंग अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 6 जून को सुबह 11.30 बजे के बाद व उम्मीदवारों की ओर से 7 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। उसी दिन उम्मीदवारों को दोपहर 3 बजे के बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। इसके अलावा 7 जून को ही चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची व मतदान केंद्रों की सूची चस्पा की जाएगी।
विज्ञापन

रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि मतदान के लिए 19 जून को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक समय निर्धारित किया गया है। यदि आवश्यक हुआ तो पुन: मतदान 21 जून को करवाया जा सकता है। इसके बाद 22 जून को सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन किसी भी प्रत्याशी ने नहीं किया नामांकन
गन्नौर। नगर पालिका चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के दूसरे दिन भी किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। इस दौरान निर्वाचन अधिकारी एसडीएम सुरेंद्र दून, सहायक निर्वाचन अधिकारी बीडीपीओ अंकिता वर्मा नगरपालिका में मौजूद रहे। दूसरे दिन भी अनापत्ति पत्र को लेने को लेकर दिनभर नप कार्यालय में भावी उम्मीदवारों की भीड़ लगी रही। नगरपालिका, बैंक, बिजली निगम, जनस्वास्थ्य विभाग से अनापत्ति पत्र लेने के लिए इच्छुक लोग कार्यालयों में पहुंच रहे हैं।

रैली और पोस्टर लगाने के लिए स्थान होंगे निर्धारित
नगरपालिका चुनाव को लेकर प्रशासन की तरफ से रैली और पोस्टर लगाने के लिए भी स्थान निर्धारित किए जाएंगे। शहर के 17 वार्डों में इसके लिए स्थान निर्धारित किया जाएगा। चुनाव में उम्मीदवारों द्वारा खर्च को लेकर भी सीमा तय है। इसे लेकर भी प्रशासन की टीमें सतर्क रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed