{"_id":"6491fb0a9518f06d3105fbe4","slug":"municipal-council-will-send-link-for-self-verification-of-35-thousand-property-id-sonipat-news-c-197-1-snp1003-1687-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 35 हजार संपत्ति आईडी स्वयं सत्यापित के लिए नगर परिषद भेजेगा लिंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 35 हजार संपत्ति आईडी स्वयं सत्यापित के लिए नगर परिषद भेजेगा लिंक
Wed, 21 Jun 2023 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। संपत्ति आईडी में त्रुटियों को पता लगाने और ठीक संपत्ति आईडी की पुष्टि करने के लिए नगर परिषद प्रॉपर्टी मालिकों के पास मैसेज के माध्यम से लिंक भेजेगा। इसके बाद उपभोक्ता संपत्ति आईडी दुरुस्त मिलने पर स्वयं सत्यापन का पत्र लिंक माध्यम से अपलोड करेगा। संपत्ति आईडी में त्रुटियां मिलने पर तुरंत उपभोक्ता नगर परिषद में पहुंचकर औपचारिकता पूरी कर संपत्ति आईडी को ठीक करा सकते हैं।
नगर परिषद के पास करीब 35 हजार संपत्ति आईडी है। इन संपत्ति आईडी को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है। नगर परिषद की ओर से सही संपत्ति आईडी को अलग किया जा रहा और त्रुटि वाली संपत्ति आईडी को अलग किया जा रहा है। ताकि जिन संपत्ति आईडी में त्रुटियां हैं, उन्हें जल्द से ठीक किया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि स्वयं सत्यापित की प्रक्रिया को सभी उपभोक्ता जल्द पूरा करें। जिससे उपभोक्ताओं के साथ-साथ नगर परिषद को भी फायदा मिल सके।
वार्ड पार्षद को दिया गया था प्रशिक्षण
नगर परिषद की तरफ से वार्ड पार्षदों को प्रशिक्षण दिया गया था, जिसमें स्वयं सत्यापित करने की पूरी प्रक्रिया बताई थी। लेकिन अब तक केवल 500 उपभोक्ताओं ने ही स्वयं सत्यापन की औपचारिकता पूरी की है। जिसमें वार्ड पार्षद व जागरूक उपभोक्ता शामिल है। अब नगर परिषद ने लिंक तैयार किया है, जिस से उपभोक्ता स्वयं सत्यापन का पत्र खुद अपलोड कर सकता है।
विज्ञापन
शहर की 35 हजार संपत्ति आईडी स्वयं सत्यापित करने का लिंक प्रॉपर्टी मालिकों के पास जल्द ही भेजा जाएगा। उपभोक्ता इस लिंक के माध्यम से संपत्ति आईडी पर स्वयं सत्यापित का पत्र अपलोड कर सकते हैं। जिन उपभोक्ताओं की आईडी दुरुस्त हैं, वे उपभोक्ता स्वयं सत्यापन की औपचारिकता जरूर पूरी करें।
निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना