फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Municipal Council will rent three safety tanks for cleaning drains

Sonipat News: नालियों की सफाई के लिए नगर परिषद किराये पर लेगा तीन सेफ्टी टैंक

Mon, 01 Jul 2024 09:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 01 Jul 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
Municipal Council will rent three safety tanks for cleaning drains
गोहाना। नगर परिषद की तरफ से शहर में नालियों व नालों की सफाई के लिए किराये पर सेफ्टी टैंक लेने का निर्णय लिया है। इन सेफ्टी टैंक से नालों व नालियों की सफाई की जाएगी, ताकि बारिश के समय नाले व नालियों ओवरफ्लो न हों और शहर के पानी की उचित निकासी हो सके। इसके लिए दो छोटे सेफ्टी टैंक व एक बड़ा सेफ्टी टैंक को किराये पर लिया जाएगा। बड़े सेफ्टी टैंक के सात हजार रुपये व छोटे सेफ्टी टैंकों के तीन-तीन हजार रुपये एक दिन के किराये के देने होंगे।
विज्ञापन

बारिश के दौरान शहर की गलियों में पानी निकासी नहीं होने से जलभराव की समस्या रहती है। वहीं सड़कों पर भी घंटों बारिश का पानी जमा रहता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए नगर परिषद ने सुपर सकर मशीन खरीदने की योजना बनाई थी, लेकिन अब नप ने बारिश सीजन में नालियों व नालों की सफाई के लिए सेफ्टी टैंक किराये पर लेने का निर्णय लिया है, ताकि इन सेफ्टी टैंकों से नालों में जमा गंदगी को निकाला जा सके और नाले साफ हो सकें। इससे शहर की पानी की निकासी सुचारू रहेगी और बारिश के दौरान शहर में पानी जमा नहीं होगा।
विज्ञापन

नगर परिषद चला रहा 100 दिन का सफाई अभियान
नगर परिषद की तरफ से बारिश सीजन में शहर की पानी निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने व शहर को साफ सुथरा रखने के लिए 100 दिन का सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इससे रोजाना दो वार्डों की सफाई की जा रही है, ताकि बारिश के समय नालियों में गंदगी जमा न हो और शहर के पानी की निकासी ड्रेन नंबर आठ में हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
नालियों व नालों की सफाई के लिए नप की तरफ से तीन सेफ्टी टैंक किराये पर लिए जाएंगे। जिससे ओवरफ्लो होने वाले नाले व नालियों को साफ किया जाएगा। इससे शहर में जलभराव नहीं होगा।
निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed