फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ms Shiv Jewelers raided by BIS team, seized samples of fake hallmarked jewelery

मैसर्ज शिव ज्वेलर्स पर बीआईएस की टीम ने मारा छापा, नकली हॉलमार्क वाले आभूषण के नमूने जब्त

Sat, 09 Jul 2022 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Ms Shiv Jewelers raided by BIS team, seized samples of fake hallmarked jewelery
भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के पानीपत शाखा कार्यालय की टीम ने शुक्रवार को गांव जाखौली स्थित मैसर्ज शिव ज्वेलर्स पर टीम ने छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान फर्म को भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम 2016 की धारा 14 व 15 के उल्लंघन में संलिप्त पाया गया। इस दौरान टीम ने कई नकली हॉलमार्क वाले आभूषण के नमूने जब्त किए।
विज्ञापन

टीम में संयुक्त निदेशक कुश शर्मा, उप निदेशक प्रवीर कुमार चौबे व उप निदेशक (प्रवर्तन) तालिका की टीम ने छापामार कार्रवाई की। संयुक्त निदेशक कुश शर्मा ने बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम 2016 के तहत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जा रही है। यह अपराध अधिनियम की धारा 14 व 15 का उल्लंघन है। इसमें एक साल की कैद व आर्थिक दंड का प्रावधान है। इसके तहत मुकदमा सक्षम कानून की अदालत में शुरू किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें किसी उत्पाद पर हॉलमार्क, आईएसआई चिह्न के दुरुपयोग, गुणवत्ता नियंत्रण आदेश या बीआईएस अधिनियम के उल्लंघन मिलता है तो इसकी जानकारी जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed