{"_id":"684d79ce7d3c9c1d410af723","slug":"anil-vij-delhi-visit-anil-vij-met-with-rajnath-singh-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री अनिल विज का दिल्ली दौरा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, रखी ये मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री अनिल विज का दिल्ली दौरा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, रखी ये मांगें
Sat, 14 Jun 2025 07:02 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 14 Jun 2025 07:02 PM IST
सार
मंत्री अनिल विज शनिवार को दिल्ली प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके निवास पर मुलाकात की। दिल्ली दौरे के दौरान अनिव विज ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी सौहार्दपूर्ण मुलाकात की।
विज्ञापन
मंत्री अनिल विज ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज शनिवार को दिल्ली प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके निवास पर मुलाकात की। विज ने रक्षा मंत्री के समक्ष अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल के विस्तार का प्रस्ताव रखा। उन्होंने बताया कि अस्पताल के विस्तार के लिए सैन्य क्षेत्र की आसपास की जमीन की आवश्यकता है।
विज्ञापन
यदि रक्षा मंत्रालय हरियाणा सरकार को यह जमीन उपलब्ध कराता है, तो हजारों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके अलावा, विज ने अंबाला छावनी में नवनिर्मित घरेलू हवाई अड्डे के सामने वाली सड़क, जो बीसी बाजार से जीटी रोड तक जाती है, को फोर-लेन करने का अनुरोध किया। यह सड़क सैन्य क्षेत्र का हिस्सा है।
विज्ञापन
सड़कों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव
विज ने अंबाला छावनी में नगर परिषद और छावनी बोर्ड के अंतर्गत बोह, बब्याल आदि क्षेत्रों की संकरी सड़कों को अन्य सड़कों के समान चौड़ा करने की मांग भी उठाई। इसके अलावा अनिल विज ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी सौहार्दपूर्ण मुलाकात की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash:अंबाला के सेवानिवृत्त विंग कमांडर ने ड्रीमलाइनर हादसे पर बताए तकनीकी पहलू, पढ़ें रिपोर्ट