{"_id":"6a8da8151cd6868c1704ba76","slug":"mou-to-boost-skill-development-and-employment-for-female-students-sonipat-news-c-197-1-snp1017-159391-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: छात्राओं के कौशल विकास और रोजगार को बढ़ावा देगा एमओयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: छात्राओं के कौशल विकास और रोजगार को बढ़ावा देगा एमओयू
Tue, 25 Aug 2026 08:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 25 Aug 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। भगत फूल सिंह महिला यूनिवर्सिटी, खानपुर कलां और राई इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के बीच शैक्षणिक एवं औद्योगिक क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए तीन वर्ष की अवधि का समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुआ।
कुलपति प्रो. सुदेश ने कहा कि इससे संयुक्त शोध, प्रशिक्षण, कौशल विकास, इंटर्नशिप, रोजगार, परामर्श और ज्ञान-विनिमय के अवसर बढ़ेंगे। दोनों संस्थाएं आपसी हित के क्षेत्रों में ज्ञान, सुविधाओं, आधारभूत ढांचे और शोध संसाधनों को साझा करेंगी। एमओयू के तहत छात्राओं के लिए वर्कशॉप, सेमिनार, करियर मार्गदर्शन, इन-क्लास गतिविधियां, इंटर्नशिप, कैपस्टोन व लाइव प्रोजेक्ट आयोजित किए जाएंगे।
ग्रीष्मकालीन एवं शीतकालीन इंटर्नशिप 45 से 60 दिनों की होगी। आवश्यकतानुसार छात्राओं को पूर्णकालिक रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जा सकेंगे। नोडल अधिकारी प्रो. अंशु भारद्वाज ने बताया कि एसोसिएशन छात्राओं को विशेषज्ञ मार्गदर्शन, इंटर्नशिप और कार्यों पर फीडबैक देगा। सफलतापूर्वक गतिविधियां पूरी करने वाली छात्राओं को दोनों पक्षों की सहमति से प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे। इस मौके पर कुलसचिव प्रो. शिवालिक यादव, प्रो. विजय नेहरा, राकेश छाबड़ा, दमनजीत सिंह व नवीन सचदेवा उपस्थित रहे।