फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   MoU signed between Medical College and Ayurveda Institute

मेडिकल कॉलेज और आयुर्वेद संस्थान के बीच हुआ एमओयू

Thu, 07 Apr 2022 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
MoU signed between Medical College and Ayurveda Institute
प्राचार्य प्रो. महेश दाधीच व मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. राजीव महेंद्रु एमओयू दिखाते हुए। संवाद - फोटो : Sonipat
आजादी का अमृत महोत्सव व विश्व स्वास्थ्य दिवस से एक दिन पूर्व बुधवार को बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज व बीपीएस के एमएसएम आयुर्वेद संस्थान, खानपुर कलां के बीच एक समझौता पत्र (एमओयू) पर निदेशक डॉ. राजीव महेंद्रु और प्राचार्य एवं डीन डॉ. महेश दाधीच ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

एमओयू में लिखा कि मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस व आयुर्वेद संस्थान के बीएएमएस के विद्यार्थी एक दूसरे की चिकित्सा विधा को सीखने के लिये एक दूसरे अस्पताल में अपनी अपनी इंटर्नशिप कर सकते हैं। जैसा कि भारत सरकार के नेशनल मेडिकल कमिशन (एनएमसी) व नेशनल कमिशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसन (एनसीआईएसएम) के नए दिशा निर्देशानुसार एमबीबीएस छात्रों को 7 दिन तक आयुष अस्पताल में व आयुष छात्रों को 6 माह की मॉर्डन मेडिसिन में इंटर्नशिप करनी आवश्यक है। बीपीएस महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुदेश ने कहा कि इस समझौते से दोनों विधा की छात्राओं को एक दूसरे सिस्टम का ज्ञान प्राप्त होगा, जिससे आने वाले समय मे रोगियों के स्वास्थ्य संबंधी विकारों को दूर करने में सहायता मिलेगी। कुल सचिव डॉ. नीलम मलिक ने भी इस कार्य के लिए दोनों संस्थानों के प्रमुखों को बधाई दी। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज से डीन डॉ. स्वर्णकौर, डॉ. मंजीत व आयुर्वेद कॉलेज से इंटर्नशिप प्रभारी डॉ. महेन्द्र शर्मा, अस्पताल उप अधीक्षक डॉ. टीना कपूर व डॉ. महेश आजाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed