{"_id":"6a63d42d32488876a4086e52","slug":"mou-between-bps-womens-university-and-ruhil-future-extended-by-3-years-sonipat-news-c-197-1-snp1014-157510-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बीपीएस महिला विवि व रुहिल फ्यूचर का एमओयू 3 साल बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बीपीएस महिला विवि व रुहिल फ्यूचर का एमओयू 3 साल बढ़ा
विज्ञापन
बीपीएस महिला विश्वविद्यालय में एमओयू पर हस्ताक्षर करते कुलसचिव प्रो. शिवालिक यादव और रुहिल फ्यू
गोहाना। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय ने छात्राओं के कौशल विकास, नवाचार और रोजगारोन्मुखी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए रुहिल फ्यूचर टेक्नोलॉजी के साथ एमओयू को तीन वर्ष के लिए बढ़ा दिया है।
एमओयू पर विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव प्रो. शिवालिक यादव और रुहिल फ्यूचर टेक्नोलॉजी की ओर से मैनेजर निखिल शर्मा ने हस्ताक्षर किए। समझौते के तहत विश्वविद्यालय परिसर में एआई लैब स्थापित और संचालित की जाएगी।
इसके अलावा ज्ञान सेतु कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को उद्योग विशेषज्ञों से जोड़ा जाएगा। छात्राओं को आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण, इंटर्नशिप के अवसर, तकनीकी कार्यशालाएं, विशेषज्ञ व्याख्यान, नवाचार और स्टार्टअप गतिविधियों से भी जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. विजय नेहरा, प्रो. जगदीप सिंगला और कंपनी की सॉफ्टवेयर डेवलपर रेणुका मौजूद रहीं।
विज्ञापन
कुलसचिव प्रो. शिवालिक यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ रोजगार के लिए जरूरी कौशल और नई तकनीकों से जोड़ना है। एमओयू के विस्तार से छात्राओं को भविष्य में बेहतर अवसर मिलेंगे। रुहिल फ्यूचर टेक्नोलॉजी के मैनेजर व निखिल शर्मा विश्वविद्यालय के सहयोग से एआई, डिजिटल स्किल्स और उद्योग आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया जाएगा। इससे छात्राओं को पढ़ाई में सहयोग के साथ व्यावहारिक अनुभव भी मिल सकेगा। जो कि भविष्य में बहुत ही लाभकारी साबित होगा। संवाद