फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Motilal Nehru Sports School team won Mayo basketball trophy

Sonipat News: मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय की टीम ने जीती मेयो बास्केटबॉल ट्रॉफी

Tue, 20 Aug 2024 09:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 20 Aug 2024 09:41 PM IST
विज्ञापन
Motilal Nehru Sports School team won Mayo basketball trophy
सोनीपत के राई स्थित खेलकूद विश्वविद्यालय में कुलपति अशोक कुमार के साथ ट्रॉफी विजेता खिलाड़ी व
राई। मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय की टीम ने मेयो बास्केटबॉल ट्रॉफी अपने नाम की है। अंडर -19 प्रतियोगिता राजस्थान के अजमेर स्थित मेयो कॉलेज में 16 से 18 अगस्त तक आयोजित की गई थी। इसमें विद्यालय की टीम ने बिना एक भी मुकाबला हारे ट्रॉफी अपने नाम की। टीम का विद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में टीम ने गुरुग्राम के श्रीराम स्कूल को 15 प्वाइंट से हराया। टीम के जतिन कुमार को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इस प्रतियोगिता में देश भर से 16 टीमों ने भाग लिया था। विद्यालय पहुंचकर प्रशिक्षक चंद्रशेखर शर्मा व टीम ने खेलकूद विश्वविद्यालय के कुलपति पूर्व आईपीएस अशोक कुमार को ट्रॉफी सौंपी। उन्होंने टीम काे बधाई देते हुए कहा कि वो दिन दूर नहीं जब यहां से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलेंगे। उन्होंने जिला स्तर पर सम्मानित किए गए 12 जिमनास्टिक खिलाड़ियों व प्रशिक्षक डॉ. तकदीर कुंडू को भी बधाई दी। इस दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य एवं निदेशक मौसमी घोषाल, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल मोहित कपूर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed