फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mother's milk is most important for a newborn: Sushila Devi

नवजात के लिए मां का दूध सबसे जरूरी : सुशीला देवी

Thu, 23 Apr 2026 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 23 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Mother's milk is most important for a newborn: Sushila Devi
गोहाना के गांव नगर के आंगनवाड़ी केंद्र में पोषण पखवाड़ा के कार्यक्रम में महिलाएं। स्रोत : प्रवक
गोहाना। महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी सुशीला देवी ने कहा कि नवजात के लिए मां का दूध ही सबसे अच्छा और पूरा आहार है। गांव नगर के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं और यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बताया गया कि बच्चे के शारीरिक, दिमागी और मानसिक विकास के लिए मां का दूध बेहद जरूरी है। इसलिए जन्म के बाद कम से कम 6 महीने तक बच्चे को केवल मां का दूध ही देना चाहिए। इसके साथ ही महिलाओं को भी अपने खानपान का ध्यान रखना चाहिए और पौष्टिक आहार लेना चाहिए।
विज्ञापन

महिलाओं को समझाया गया कि छोटे बच्चों को मोबाइल से दूर रखें। ज्यादा स्क्रीन देखने से बच्चों की आंखों पर असर पड़ता है और भैंगापन जैसी समस्या भी हो सकती है। सुशीला देवी ने कहा कि महिलाओं को रोजाना गुड़ और चने का सेवन करना चाहिए और बच्चों को भी इसकी आदत डालनी चाहिए। इससे शरीर में खून की कमी नहीं होती और सेहत ठीक रहती है। इस दौरान महिलाओं को पौष्टिक पंजीरी बनाने का तरीका भी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में टीकाकरण कैंप भी लगाया गया। महिलाओं से अपील की गई कि वे अपने बच्चों और गर्भवती महिलाओं का समय पर टीकाकरण जरूर करवाएं, इससे गंभीर बीमारियों से बचाव होता है। इस मौके पर सर्कल सुपरवाइजर इंद्रवती, एएनएम पिंकी, नीलम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माया समेत कई महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed