फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mother and son riding bike died in collision with tractor-trolley, father and son serious

Sonipat News: ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत, पिता-पुत्र गंभीर

Wed, 20 Mar 2024 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 20 Mar 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Mother and son riding bike died in collision with tractor-trolley, father and son serious
गोहाना के खंदराई मोड़ के पास हादसे के बाद एकत्रित भीड़। संवाद
गोहाना। गोहाना-सफीदों रोड पर खंदराई मोड़ के पास गोबर के खाद से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र घायल हो गए। घायलों को खानपुर कलां महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हादसा ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करते समय हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पहुंची गोहाना शहर थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

सोनीपत के गांव मोहम्मदाबाद निवासी प्रवेश मंगलवार को अपनी पत्नी प्रोमिला (25), बेटे दक्ष (5), छोटे बेटे पर्व के साथ बाइक पर अपनी बहन राखी को होली का उपहार देने गांव जागसी जा रहे थे। गोहाना-सफीदों रोड पर खंदराई मोड़ के पास वह गोबर के खाद से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक कर रहे थे, तभी चालक ने ट्रैक्टर मोड़ दिया जिससे ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से चारों सड़क पर गिर गए और ट्राली का पहिया मां प्रोमिला व बेटे दक्ष के ऊपर से चढ़ गया। हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रवेश व एक वर्षीय बेटा पर्व गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों की हालत देखते हुए उपचार के लिए खानपुर कलां महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया है।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही गोहाना शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

गोहाना-सफीदों मार्ग पर सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई है। पिता व बेटा घायल हैं। चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर भाग गया है। जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया जाएगा।-इंस्पेक्टर मोहन सिंह, शहर थाना प्रभारी, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed