फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   More than six thousand passengers on 70 buses at Gohana bus stand

Sonipat News: गोहाना बस अड्डे पर 70 बसों के सहारे छह हजार से अधिक यात्री

Mon, 11 Nov 2024 03:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 11 Nov 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
More than six thousand passengers on 70 buses at Gohana bus stand
गोहाना। रोहतक रोड स्थित बस अड्डा में यात्रियों के संख्या अनुसार बसों की संख्या प्रर्याप्त नहीं है। बस अड्डा पर महज 70 बस हैं। इसमें 45 हरियाणा रोडवेज व 25 किलोमीटर योजना की बस शामिल हैं। गोहाना बस अड्डे से 25 से अधिक रूटों पर बसों का परिचालन किया जाता है। ऐसे में यात्रियों को बसों की कमी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय व लंबे रूटों के यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

बस अड्डा में रोजाना विभिन्न रूटों पर छह हजार से अधिक यात्री आवागम करते हैं। यात्रियों के लिए रोडवेज के पास केवल 70 बस हैं। इनमें से भी करीब पांच बस हर समय वर्कशाप में खड़ी रहती हैं। महीने के अंतिम दिनों में किलोमीटर योजना की बसों की दूरी पूरी हो जाती है। ऐसे में यात्रियों की मुसीबत और बढ़ जाती है। गोहाना बस अड्डे से सोनीपत, जींद, जुलाना, महम, खरखौदा व खानपुर कलां रूट पर अधिक यात्रियों का आवागमन होता है। ऐसे में इन रूटों पर सहकारी समिति की बसों का परिचालन है। इन बसों में यात्रियों के बस पास मान्य नहीं है। रोडवेज प्रशासन से यात्रियों की मांग है कि बस अड्डा में नई बसों उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनकी परेशानी दूर हो सके।
विज्ञापन




यात्रियों की सुविधा के लिए सभी रूटों पर बसों का नियमित परिचालन किया जा रहा है। नई बसों के लिए मुख्यालय में मांग भेजी गई है। नई बसें आने के बाद यात्रियों की सुविधाएं बढ़ेगी। मौजूदा समय में यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों के फेरे बढ़ा दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




- संजय नैन, डीआई, रोडवेज, गोहाना बस अड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed