{"_id":"66a2e6f396e1c9607f0a9d07","slug":"more-than-55-percent-seats-are-vacant-in-colleges-sonipat-news-c-197-1-snp1002-121920-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: महाविद्यालयों में 55 फीसदी से अधिक सीट रिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: महाविद्यालयों में 55 फीसदी से अधिक सीट रिक्त
Fri, 26 Jul 2024 05:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 26 Jul 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। महाविद्यालयों में चल रही दाखिला प्रक्रिया के दो चरण पूरे होने के बावजूद भी 55 फीसदी से अधिक सीट रिक्त पड़ी हैं। पहले जिले के महाविद्यालयों में सीट पाने के लिए मारामारी रहती थी, वहीं अब सीट भरना प्रबंधन के लिए चुनौती बना हुआ है। सूत्रों की मानें तो वर्तमान में विद्यार्थियों का उच्च शिक्षा पाने के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की तरफ अधिक रुझान है। यही कारण है कि विद्यार्थी अभी तक जिले के कॉलेजों में दाखिला लेने से दूरी बनाए हुए हैं।
उच्चतर शिक्षा निदेशालय में स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए 3 जून से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। जिसकी अंतिम तिथि 25 जून निर्धारित की थी। अंतिम तिथि तक सीटों से भी कम आवेदन पहुंचने पर अंतिम तिथि को पांच दिन बढ़ाकर 30 जून कर दिया था। जिसके बाद 5 जुलाई को पहली फाइनल वरीयता सूची जारी की गई थी। दो चरणों की दाखिला प्रक्रिया संपन्न होने और उसके बाद फिजिकल काउंसिलिंग में 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ दाखिला लेने की अवधि के पूरा होने के बाद भी अधिकतर महाविद्यालयों में 55 फीसदी से अधिक सीटें रिक्त हैं। हालांकि विद्यार्थी 30 जुलाई तक प्रतिदिन के हिसाब से 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क वहन कर दाखिला ले सकते हैं। जिन विद्यार्थियों ने अब तक पंजीकरण भी नहीं करवाया है। वह भी नए सिरे से आवेदन कर दाखिला ले सकते हैं।
दिल्ली के कॉलेज पहली प्राथमिकता
सरकारी नौकरी पाने के लिए मची होड़ में युवा वर्ग स्कूली शिक्षा पूरी करते ही कोचिंग को प्राथमिकता दे रहे हैं। वहीं दिल्ली नजदीक होने के कारण युवा वर्ग वहां के कॉलेजों में दाखिला लेना चाहते हैं। यही कारण है कि जिले के कॉलेजों में दो चरणों की दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी आधी से अधिक सीटों पर दाखिला नहीं हो पाए हैं। रिक्त सीटों को भरने के लिए महाविद्यालयों को दिल्ली में दाखिला प्रक्रिया संपन्न होने का इंतजार हैं। कॉलेज प्रबंधन की मानें तो दिल्ली के कॉलेजों में दाखिला नहीं मिलने वाले विद्यार्थी सोनीपत के कॉलेजों में दाखिला लेंगे। जिसके बाद ही सीटें भर पाएंगी।
विज्ञापन
कहां कितनी सीट
महाविद्यालय कुल सीट दाखिले हुए
जीवीएम कन्या महाविद्यालय, सोनीपत : 1330 345
हिंदू महाविद्यालय, सोनीपत : 1020 360
हिंदू कन्या महाविद्यालय, सोनीपत : 1300 310
टीकाराम कन्या महाविद्यालय, सोनीपत : 910 260
सर छोटूराम आर्य महाविद्यालय, सोनीपत : 1120 622
राजकीय महिला महाविद्यालय, सोनीपत : 720 185
राजकीय कन्या महाविद्यालय, मोहाना : 160 45
ताऊ देवीलाल राजकीय कन्या महाविद्यालय, मुरथल : 360 210
महाविद्यालय में फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से दाखिला प्रक्रिय चल रही है। विद्यार्थियों का दिल्ली के महाविद्यालयों की तरफ अधिक रुझान है। यही कारण है कि अभी जिले के महाविद्यालयों में दाखिले कम हुए हैं। विद्यार्थी 30 जुलाई तक प्रतिदिन के हिसाब से 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ दाखिला ले सकते हैं।
डाॅ. दिनेश मदान, प्राचार्य, हिंदू महाविद्यालय, सोनीपत