फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   More than 500 people sent to shelter home, 100 workers were sent by bus to Moradabad

100 श्रमिकों को बसों से मुरादाबाद भेजा, 500 से ज्यादा शेल्टर होम में

Sun, 17 May 2020 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
More than 500 people sent to shelter home, 100 workers were sent by bus to Moradabad
नेशनल हाईवे 44 से गुजर रहे प्रवासी लोगों से बातचीत करते डीसी व अन्य अधिकारी। - फोटो : Sonipat
डीसी डॉ. अंशज सिंह के नेतृत्व में रविवार को अपने गृह राज्यों व जिलों में जा रहे प्रवासी श्रमिकों को भेजने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। कुंडली बॉर्डर से सुबह 11 बजे शुरू हुए इस अभियान में 500 से ज्यादा श्रमिकों को वाहन उपलब्ध करवाकर अलग-अलग शेल्टर होम में भेजा गया। वहीं मुरादाबाद जा रहे करीब 100 श्रमिकों को जिनमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे, उन्हें बसों के माध्यम से वहां भिजवाने की व्यवस्था की गई। डीसी डॉ. अंशज सिंह ने बताया कि सरकार की हिदायत है कि अपने गृह जिले व प्रदेश जाने वाले श्रमिकों को कोई दिक्कत नहीं हो। सभी श्रमिकों को उनके गृह जिले व राज्य भेजने के लिए वाहनों का प्रबंध किया जाए। ऐसे मे जिला प्रशासन ने रविवार को जिले की सीमा में सड़कों पर चल रहे प्रवासी श्रमिकों को उनके प्रदेश व गृह जिला में भेजने के लिए विशेष अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि हलदाना बॉर्डर पर मिले करीब 100 श्रमिकों को बिहार के बक्सर जाना था। इन श्रमिकों को पहले खाना खिलाया गया और उसके उपरांत रोडवेज बसों से बीसवां मील स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए शेल्टर होम में भेजा गया। इन सभी को दो दिन बाद विशेष श्रमिक एक ट्रेन के माध्यम से बक्सर भेजा जाएगा। इसके उपरंात जीटी रोड पर मुरथल फ्लाईओवर से गुजर रहे श्रमिकों को शेल्टर होम भेजा गया है। इन श्रमिकों को उत्तर प्रदेश व सुपौल बिहार भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि गन्नौर के पास करीब 140 श्रमिक रुके हुए थे। यह श्रमिक लुधियाना से आए थे। जिला प्रशासन ने इन श्रमिकों के लिए तीन बसों का तुरंत प्रबंध किया है और सभी को बिहार के अररिया भेज दिया जाएगा। इन सभी की सूची तैयार कर संबंधित जिलों के डीएम को भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन

डीसी डॉ. अंशज सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सोमवार के लिए करीब 25 बसों का प्रबंध किया गया है और इन बसों के माध्यम से सभी शेल्टर होम में रह रहे श्रमिकों को उनके गृह जिलों में भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में रह रहे श्रमिकों की सूची तैयार की गई है और 20 मई के बाद सभी को विशेष श्रमिक ट्रेनों के माध्यम से इनके गृह प्रदेशों को भेज दिया जाएगा। इस दौरान एडीसी दिनेश सिंह यादव, एसडीएम रविंद्र स्वप्निल पाटिल, सीटीएम सुरेंद्र दून, जिला परिषद के सीईओ डॉ. संजय कुमार, तहसीलदार विकास की देखरेख में समाजसेवी वरुण सिंगला, अमित सिंगला, रमेश सिंगला व महेश गुप्ता ने सभी श्रमिकों को नींबू पानी, कोल्ड ड्रिंक, बिस्कुट व भोजन वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed