{"_id":"6706816f5a545b81770a18e5","slug":"more-than-300-effigies-of-ravana-family-will-be-burnt-in-the-district-on-dussehra-festival-sonipat-news-c-197-1-snp1008-125834-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दशहरा पर्व पर जिले में रावण परिवार के 300 से ज्यादा पुतलों का होगा दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दशहरा पर्व पर जिले में रावण परिवार के 300 से ज्यादा पुतलों का होगा दहन
Wed, 09 Oct 2024 06:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 09 Oct 2024 06:43 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। दशहरा पर्व पर इस बार जिलाभर में रावण परिवार के 300 से ज्यादा पुतलों का दहन किया जाएगा। कारीगर पुतलाें को तैयार करने में दो माह से जुटे हैं। इस साल जिला में रावण सहित मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतलों की ज्यादा डिमांड है। दिल्ली रोड स्थित नागरिक अस्पताल के पास व महाराणा चौक के पास सेक्टर 14-15 रोड पर पुतलों को तैयार किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के कासगंज निवासी चमन कुमार ने बताया कि वह करीब 10 साल से रावण परिवार के पुतले बनाने का कार्य कर रहे हैं। 25 वर्षों से सोनीपत के कबीरपुर रोड पर परिवार के साथ रह रहे चमन ने बताया कि दिल्ली में मेहनत मजदूरी के साथ वह पुतले बनाने की कला में कब माहिर हो गए, यह उन्हें भी नहीं पता। वह रामलीला प्रबंधकों, संस्थाओं व लोगाें की डिमांड पर दो महीने पहले ही पुतले बनाने का कार्य शुरू कर देते हैं। हर साल उनके पास 150 से ज्यादा पुतलों की डिमांड आती थी, जबकि इस साल 300 से ज्यादा पुतलों की मांग की गई है। इस बार सोनीपत के सेक्टर-15, 23, खरखौदा, गन्नौर, पानीपत के समालखा व रोहतक से भी पुतले बनाने का ऑर्डर मिला है। इसके अलावा कई कॉलोनियों में भी छोटे पुतले तैयार करने की मांग की गई है।
चंदन कुमार ने बताया कि उन्होंने 6 साल पहले कानपुर में पुतले बनाने का काम सीखा था। अब छह साल से वह लोगों के लिए पुतले तैयार करने का काम कर रहे हैं। उनके पास शहर में सेक्टर-14, एटलस रोड, कालूपुर चुंगी सहित खरखौदा, गन्नौर व कई गांवों में भी पुतलाें की मांग की गई है। डिमांड को समय पर पूरा करने के लिए अलग से कारीगरों को लगाकर पुतले बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
शहर में बन रहे 5 से 50 फीट के पुतले
चमन कुमार ने बताया कि वह कारीगरों के साथ 5 से 50 फीट तक साइज के पुतले तैयार कर रहे हैं। पुतलों को तैयार करने के बाद खड़ा करने से पहले उनमें आतिशबाजी भी लगाई जाती है। इस बार 5 फीट के पुतले की कीमत 1000 रुपये, 40 फीट के पुतले की कीमत 20 हजार व 50 फीट का पुतला 25 हजार रुपये में तैयार किया जा रहा है।
रोहतक में तैयार हो रहा 52 फीट का रावण, लंका का दहन आज
रामलीला कमेटी व धार्मिक संस्थाओं ने दशहरा पर्व को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। शहर के कामी रोड रामलीला मैदान, सेक्टर-15 हुडा ग्राउंड व नई अनाज मंडी सहित करीब 12 स्थानों पर 25 से 52 फीट ऊंचे रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। कामी रोड स्थित रामलीला मैदान में 52 फीट ऊंचे रावण व 45-45 फीट ऊंचे कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले का दहन किया जाएगा। सभा के प्रधान महेंद्र मंगला व गजेंद्र मंगला ने बताया कि 10 अक्तूबर को रामलीला मैदान में लंका दहन का मंचन होगा। लंका को विशेष रूप से रोहतक के कलाकार आतिशबाजी के साथ तैयार कर रहे हैं, जो वीरवार को मैदान में पंडाल से अलग लंका को खड़ा करेंगे। रात को मंचन के साथ हनुमान जी लंका का दहन करेंगे।