{"_id":"5d5859f88ebc3e89c61779f1","slug":"morder-sonipat-news-rtk5122720148","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवडू के पास युवक की हत्या कर शव फेंका, पहचान छिपाने को चेहरा कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवडू के पास युवक की हत्या कर शव फेंका, पहचान छिपाने को चेहरा कुचला
विज्ञापन
गांव देवडू के पास युवक की हत्या के मामले में शव की पहचान के लिए आसपास के ग्रामीण।
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। गांव देवडू के खेत में एक युवक का शव मिला है। पहचान छिपाने के लिए व्यक्ति का चेहरा बुरी तरह से कुचला गया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन शव की शनाख्त नहीं हो सकी। जिस पर पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अज्ञात के खिलाफ हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज कर लिया है।
गांव देवडू निवासी ताहिर हुसैन ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उसने गांव के पास बाइपास पर तीन एकड़ जमीन पट्टे पर ले रखी है। वह शनिवार सुबह खेत की तरफ गया तो उनके ट्यूबवेल के पास खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला। उसने मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी। साथ ही पुलिस को सूचित किया गया। सूचना के बाद सदर थाना प्रभारी रमेशचंद्र अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। व्यक्ति के पास से भी पहचान का कोई सबूत नहीं मिला। व्यक्ति के चेहरे को बुरी तरह से कुचला गया था। जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस के अनुसार व्यक्ति की उम्र करीब 35 वर्ष है। वह आसमानी रंग की कमीज पहने है। जिस पर ब्लयू बर्ड का टैग लगा है। साथ ही ग्रे कलर की पैंट पहने हुए है। पुलिस ने शव की पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है।
व्यक्ति की जेब से मिले 90 रुपये
पुलिस ने व्यक्ति के कपड़ों क तलाशी ली तो उसके पास से 90 रुपये भी मिले हैं। पुलिस का कहना है कि इससे लगता है कि लूट के इरादे से व्यक्ति की हत्या नहीं की गई है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि हत्या किसी अन्य स्थान पर करने के बाद उसके शव को यहां फेंका तो नहीं गया है।
विज्ञापन
आसपास के गांवों से सरपंच बुलाकर की गई पहचान की कोशिश
पुलिस ने आसपास के गांवों के सरपंच व अन्य ग्रामीणों को बुलाकर शव की पहचान की कोशिश की है। कई गांवों के सरपंच व अन्य ग्रामीण मौके पर तथा बाद में अस्पताल में भी पहुंचे, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
व्यक्ति की हत्या कर पहचान छिपाने के लिए चेहरा कुचला गया है। अज्ञात के खिलाफ हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। शनाख्त के बाद जल्द हमलावरों का पता लगाकर काबू किया जाएगा।
रमेशचंद्र, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।