फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   morder

दुबई से लौटे युवक का शव मिला, हत्या का शक

Wed, 10 Jul 2019 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
morder
गन्नौर में युवक की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : Sonipat
गन्नौर (सोनीपत)। शहर के बादशाही रोड पर स्थित जलघर के पास पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। युवक के चेहरे पर चोट के निशान हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक छह दिन पहले ही दुबई से लौटा था और अपने घर जाने के बजाय अपने दोस्तों के पास गन्नौर के गांव गुमड़ में रह रहा था। युवक छह माह पहले दुबई गया था। अब परिजनों को उसका शव मिलने की जानकारी मिली है। पुलिस को हत्या किए जाने का शक है। इसीलिए एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाकर जांच कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बादशाही रोड पर जलघर के पास एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की तो शव के पास मिले पासपोर्ट से उसकी पहचान गोहाना के गांव कोहला निवासी जयदीप (22) के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया है कि जयदीप छह माह पहले अपने छोटे भाई राहुल के पास दुबई गया था। वहां रहकर वह गाड़ी चलाता था। हालांकि वीजा खत्म होने के कारण उसका छोटा भाई राहुल वापस लौट आया था। कुछ दिन पहले राहुल ने अपना वीजा दोबारा लगवाने के लिए जयदीप को रुपये भिजवाए थे। लेकिन जयदीप उसका वीजा लगवाने की बजाय 3 जुलाई को किसी को बिना कुछ बताए वापस भारत लौट आया। वह अपने घर जाने के बजाय गन्नौर के गुमड़ गांव में अपने दोस्त के घर रहने लगा। दो दिन पहले उसने अपने दादा दादी के पास फोन किया और बताया कि वह भारत वापस लौट आया है और गन्नौर के गुमड़ गांव में रह रहा है। उसने दो दिन बाद घर लौट आने की बात कही थी। लेकिन मंगलवार को जयदीप का शव बादशाही रोड पर जलघर के साथ लगते खाली प्लाट में पड़ा हुआ मिला।
विज्ञापन

चेहरे पर मिले चोट के निशान
जयदीप के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। जयदीप के कपड़े भी भीगे हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि जयदीप की हत्या कर उसका शव बादशाही रोड पर फेंका गया है। फिलहाल पुलिस जयदीप के दोस्त के बारे में पता कर रही जिसके घर वह इन दिनों रुका हुआ था। पुलिस को युवक की हत्या किए जाने का शक हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद के चलते भेजा गया दुबई
युवक के चाचा यशबीर ने बताया कि जयदीप का गांव में विवाद चल रहा था। जिसकी वजह से जयदीप को उसके भाई राहुल के पास दुबई भेजा गया था। वह 6 माह से दुबई में ही रह रहा था। 3 जुलाई को दुबई से लौट आया और घर नहीं पहुंचा। बताया गया है कि वह अपने दोस्त के घर गुमड़ रह रहा था। इसके बाद मंगलवार सुबह पुलिस से उन्हें सूचना मिली कि उसका शव बादशाही रोड पर पड़ा हुआ है।

राहगीर ने बादशाही रोड पर जलघर के निकट युवक का शव पड़ा होने की जानकारी दी थी। मौके पर पहुंचकर जांच करने के साथ ही एसएफएल की टीम को बुलाया गया। मौके से सबूत जुटाए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
दिनेश कुमार, थाना प्रभारी, गन्नौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed