फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Monsoon Abhinandan Utsav on 4th, 72 villages of the state will come together

Sonipat News: मानसून अभिनंदन उत्सव 4 को, प्रदेश के 72 गांव एक साथ जुड़ेंगे

Sun, 21 Jun 2026 05:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 21 Jun 2026 05:35 AM IST
विज्ञापन
Monsoon Abhinandan Utsav on 4th, 72 villages of the state will come together
फोटो: सोनीपत के हिंदू कॉलेज ऑफ फार्मेसी में मानसून अभिनंदन उत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित बै
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और पौधरोपण को जन आंदोलन बनाने के उद्देश्य से शनिवार को हिंदू कॉलेज ऑफ फार्मेसी में मानसून पौधरोपण अभियान-2026 के तहत मानसून अभिनंदन उत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक की गई। इसमें 4 जुलाई को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की रूपरेखा, जन सहभागिता तथा विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र सिंह बढ़खालसा ने बताया कि 4 जुलाई को बढ़खालसा कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के 72 गांवों को एक साथ जोड़ा जाएगा। इसकी शुरुआत सोनीपत जिले से होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस जन जागरण अभियान का संकल्प 5 मई को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर लिया गया था। उसी संकल्प को साकार करने के लिए वर्षा ऋति के आगमन पर व्यापक पौधरोपण एवं जल संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्सव के दौरान लोगों को जल संरक्षण के व्यावहारिक महत्व से भी अवगत कराया जाएगा। यदि 300 परिवार प्रतिदिन केवल 20 लीटर जल की बचत करें तो एक माह में लगभग 1.80 लाख लीटर जल संरक्षित किया जा सकता है। इस प्रकार छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े परिवर्तन का आधार बन सकते हैं।

उन्होंने बताया कि 4 जुलाई को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ हवन से किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रत्येक परिवार को कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प दिलाया जाएगा। साथ ही बारिश के पानी के संचयन, स्वच्छता एवं हरित वातावरण के निर्माण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।

वीरेंद्र सिंह बढ़खालसा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण किसी एक व्यक्ति, संस्था या सरकार का विषय नहीं बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। एक पेड़ राष्ट्र के नाम और हरित हरियाणा-स्वच्छ हरियाणा के संकल्प के साथ आयोजित मानसून अभिनंदन उत्सव प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन के व्यापक जन आंदोलन की मजबूत नींव सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed