फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Monson Raining cause Trouble

झमाझम बारिश से कहीं राहत कहीं आफत

Sat, 11 Jul 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत Updated Sat, 11 Jul 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर तक चली झमाझम बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोलकर रख दी है।

विज्ञापन


एक तरफ बारिश जिले के  धान उत्पादक किसानों के लिए राहत लेकर आई तो शहर में बरसाती पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से कई क्षेत्रों में राहगीरों के लिए आफत बन गई।

जिले में सबसे अधिक बारिश सोनीपत क्षेत्र में 41 एमएम दर्ज की गई है जबकि गोहाना से इन्द्र देवता नाराज ही रहे। खरखौदा में 36 एमएम और गन्नौर में 04 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह आसमान में बादल छाए, तेज हवाएं चलने लगी। जिसके बाद करीब सुबह सात से बारिश का दौर शुरू हुआ।

धान उत्पादक किसानों को बारिश से कुछ राहत मिली क्योंकि गर्मी के कारण एवं बिजली की कटौती के चलते फसलों तक पानी की व्यवस्था करना कठिन कार्य था।

वहीं गर्मी व उमस के कारण बारिश का इंतजार कर रहे जिले वासियों के चेहरे पर शुक्रवार प्रात: रौनक छा गई। सुबह शुरू हुई बूंदाबांदी देखते-देखते झमाझम बारिश में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश शुरू होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने गलियों व छतों पर जाकर बारिश का लुत्फ उठाया। बारिश के पानी में बच्चे अठखेलियां करते दिखाई दिए।

शहर के विभिन्न इलाकों में भरा पानी
बारिश के पानी की निकासी न होने से शहर के अनेकों मार्गों पर पानी जमा रहा। स्थिति यहां तक खराब थी कि छोटे वाहनों का वहां से गुजारना किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं था।

शहर में शनि मंदिर अंडरब्रिज में पानी जमा होने के कारण काफी समय तक वाहनों का आवागमन थम सा गया।

वहीं कामी रोड पर शुगर मिल्स के पास से गुजरने वाले वाहन चालक इधर-उधर भटकते दिखाई दिए जबकि गीता भवन चौंक, सब्जी मंडी, ओल्ड डीसी रोड सहित अनेकों मार्गों पर काफी मात्रा में पानी जमा रहा।


जिसके कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

घरों में आई दरार
भारी बारिश के चलते गांव नाथूपुर में जोहड़ भर गए। जि सके चलते कई घराें में दरारें आ गई। ग्रामीण नरेश कुमार के कहना है कि हलकी से बारिश से भी खाली प्लाटों में पानी भर जाता है। गांव में बीमारियां फैलने का भी खतरा बना रहता है। पानी से जमा होने से घरों में दरारें तक आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed