फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Monkey terror increases in the city, Nagar Palika issues tender

Sonipat News: शहर में बढ़ा बंदरों का आतंक, नपा ने लगाया टेंडर

Mon, 24 Mar 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 24 Mar 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Monkey terror increases in the city, Nagar Palika issues tender
खरखौदा। शहर में काफी समय से बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बंदर न केवल घरों की छतों पर घूमते हैं, बल्कि घरों के अंदर घुसकर लोगों पर हमला भी कर रहे हैं। वहीं, नगरपालिका अधिकारियों ने बताया कि शहर से बंदरों को पकड़ने व दूर सुरक्षित स्थान पर छुड़वाने के लिए नपा ने टेंडर जारी कर दिया है। जल्द विशेषज्ञों की टीम को बुलाकर बंदरों को पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

शहरवासी सुभाष, मोहन, अमित, सुनील, दीपिका, सुनीता, प्रमिला व संतोष देवी ने बताया बंदरों के भय के चलते लोगों को अपने घरों की छत पर जाने से डर लगने लगा है। छत पर खेलते बच्चों व कपड़े सुखाती महिलाओं को बंदर काटने के लिए दौड़ते हैं। शिकायतों के बावजूद उनकी समस्या पर संज्ञान नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन


-शहर में बंदर पकड़ने का अभियान जल्द शुरू करवाया जाएगा। लोगों की मांग पर एक कंपनी को सालभर के लिए टेंडर दिया गया है। समाधान होने से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पंकज जून, सचिव, नगरपालिका, खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed