{"_id":"6837639a0918c26f1901e112","slug":"monkey-bit-one-student-in-pmshree-school-nailed-8-others-sonipat-news-c-197-1-snp1008-137246-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पीएमश्री स्कूल में बंदर ने एक छात्रा को काटा, 8 को मारे नाखून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पीएमश्री स्कूल में बंदर ने एक छात्रा को काटा, 8 को मारे नाखून
Thu, 29 May 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 29 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
फोटो 04- सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार
सोनीपत। मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को एक बंदर कक्षा 9वीं में घुस गया और एक छात्रा को काटने के अलावा 8 अन्य को नाखून मारकर घायल कर दिया। घायलों में चार छात्राओं को अधिक खरोच आई है। नागरिक अस्पताल में इलाज दिलाने के बाद छात्राओं को घर भेज दिया गया था। प्राचार्य सुमन बाला ने जिला शिक्षा अधिकारी से बातचीत करने के बाद विद्यालय की छुट्टी कर दी थी।
पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन दो-चार बंदर विद्यालय में पेड़ों पर बैठे हुए दिखाई दे जाते हैं। आमतौर पर बंदर किसी को कुछ नहीं करते, लेकिन बुधवार को एक बंदर अचानक उग्र हो गया। वह पहले तो छात्राओं और शिक्षकों के कंधों पर बैठकर उत्पात करता रहा, लेकिन देखते ही देखते वह कक्षा 9वीं की क्लास में घुस गया। इससे छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई। छात्राएं चीखने-चिल्लाने लगीं।
बंदर ने संजना, राधिका, आंचल, खुशी के हाथ और पैर पर नाखून मारे तो प्रिया की हथेली पर दांतों से काट लिया। इनके अलावा 4 अन्य छात्राओं को भी नाखून मारे। शिक्षिकाओं ने साहस कर बंदर को भगाया। घायल छात्राओं काे नागरिक अस्पताल में इलाज दिलवाकर उनको घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
दो शिक्षिकाएं और छात्राएं पहले भी बन चुकी हैं शिकार
शिक्षिका किरण ने बताया कि विद्यालय में करीब 520 छात्राओं के लिए मिड-डे मील तैयार किया जाता है। ऐसे में एक-दो बंदर पेड़ों पर मंडराते रहते हैं। यहां करीब दो हजार छात्राएं पढ़ाई करती हैं। करीब 100 शिक्षक कार्यरत हैं। पहले भी दो शिक्षिकाएं और कुछ छात्राएं बंदर के काटने का शिकार हो चुकी हैं। क्लास चलने के दौरान भी बंदर आ जाते हैं। प्राचार्य व शिक्षिकाओं ने प्रशासन से मांग की कि विद्यालय परिसर में बंदरों से बचाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएं या बंदरों को पकड़वाया जाए, ताकि स्टाफ सदस्य व छात्राएं सुरक्षित महसूस कर सकें। इस बारे में वार्ड के पार्षद को पहले ही जानकारी दी जा चुकी है।
विद्यालय में अचानक एक बंदर कक्षा 9वीं क क्लास में घुस गया और एक छात्रा की हथेली पर काट लिया, जबकि 8 छात्राओं को नाखून मारे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी से बातचीत कर स्कूल की छुट्टी कर दी गई है। -सुमन बाला, प्राचार्य, पीएमश्री कन्या विद्यालय, मुरथल अड्डा, सोनीपत।