फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mohit of Mahindergarh and Grabiwahid of Thopia won the half marathon

Sonipat News: महेंद्रगढ़ के मोहित औ्इर थोपिया की ग्रैबिवाहिद ने जीती हाफ मैराथन

Mon, 31 Mar 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 31 Mar 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Mohit of Mahindergarh and Grabiwahid of Thopia won the half marathon
सोनीपत के मुरथल स्थित डीसीआरयूएसटी में आयोजित मैराथन में 21 किलोमीटर की महिला दौड़ में पहले तीन
सोनीपत। हरियाणा सरकार की तरफ से नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को आयोजित की गई सोनीपत हाफ मैराथन के 21 किमी पुरुष वर्ग में महेंद्रगढ़ के मोहित व महिला वर्ग में इथोपिया की ग्रैबिवाहिद ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित सोनीपत हाफ मैराथन में हजारों बच्चों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों ने भाग लेकर समाज को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि सोनीपत हाफ मैराथन के दौरान पुरुषों की 21 किलोमीटर दौड़ को महेंद्रगढ़ के मोहित ने 1 घंटा 04 मिनट 09 सेकेंड में पूरा करके प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरा स्थान सेना के बनी सिंह को मिला, जिन्होंने 1 घंटा 04 मिनट 13 सेकेंड का समय लिया। तीसरा स्थान हरीश ने प्राप्त किया, जिन्होंने 1 घंटा 04 मिनट 26 सेकेंड में दौड़ पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं की 21 किमी दौड़ को इथोपिया देश की ग्रैबिवाहिद ने 1 घंटा 16 मिनट 4 सेकेंड में पूरा कर प्रथम स्थान पाया। सोनिका ने 1 घंटा 16 मिनट, 17 सेकेंड का समय लगाकर दूसरा व नीता रानी ने 1 घंटा 16 मिनट 28 सेकेंड का समय लेते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।

10 किमी पुरुष वर्ग में सावन ने 29 मिनट 01 सेकेंड में दौड़ पूरी कर प्रथम, बलराम ने 29 मिनट 30 सेकेंड का समय लेकर दूसरा व रवि चौधरी ने 29 मिनट 37 सेकेंड का समय लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में केएम ज्योति ने दौड़ को पूरा करने में 34 मिनट 26 सेकेंड का समय लिया। रूबि कश्यप ने 34 मिनट 40 सेकेंड में दौड़ पूरी कर दूसरा व गुतेमा चालतू तेदिसि ने 36 मिनट 16 सेकेंड में दौड़ पूरी कर तीसरा स्थान हासिल किया। मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने सभी विजेताओं को सम्मानित करते हुए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed