फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mohanlal Baroli said in Sonipat, Farmers of Haryana are not burning stubble

सोनीपत में मोहनलाल बड़ौली बोले: हरियाणा के किसान नहीं जला रहे पराली, सरकार ने की प्रबंधन की बेहतर व्यवस्था

Sat, 26 Oct 2024 12:48 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 26 Oct 2024 12:48 PM IST
सार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। जिसमें गांव हुल्लाहेड़ी में लगाया गया ऑक्सीजन बाग अहम भूमिका अदा करेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण में 44 फीसदी हिस्सा किसका है, इसको लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
Mohanlal Baroli said in Sonipat, Farmers of Haryana are not burning stubble
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा के किसान पराली नहीं जला रहे हैं। एक एकड़ भूमि की पराली के किसान को सात हजार रुपये तक मिल रहे हैं। सरकार ने भी पराली प्रबंधन के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की हैं। दिल्ली सरकार के हरियाणा पर लगाए गए पराली जलाने के आरोपों पर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा के मुख्य सचिव ने सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दिया है। मोहनलाल बड़ौली शनिवार को गांव गांव हुल्लाहेड़ी पहुंचे और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की तरफ से पंचायती भूमि पर तीन एकड़ में लगाए गए ऑक्सीजन बाग का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


प्रदेश में कहीं पर नहीं जलाई जा रही पराली
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। जिसमें गांव हुल्लाहेड़ी में लगाया गया ऑक्सीजन बाग अहम भूमिका अदा करेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण में 44 फीसदी हिस्सा किसका है, इसको लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। इस 44 फीसदी हिस्से में पराली महज एक फीसदी है।
विज्ञापन


प्रदेश में कहीं पर भी पराली नहीं जलाई जा रही, हरियाणा का कोई भी किसान ऐसा नहीं है जो अपना आर्थिक नुकसान करेगा। किसान पराली बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं। बढ़ते प्रदूषण को कम करना है तो अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे, इसके लिए केंद्र सरकार की एक पेड़ मां के नाम योजना बेहतर साबित हो रही है। जिससे जुड़कर युवा पौधरोपण की तरफ प्रेरित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




नजर डालें तो अपराध कम हुए
प्रदेश में बढ़ते अपराध पर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आंकड़ों पर नजर डालें तो अपराध कम हुए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी स्पष्ट कहा है कि अपराधी या तो अपराध छोड़ दें या हरियाणा। जींद एसपी के खिलाफ लगे यौन शोषण के आरोपों पर उन्होंने कहा कि शिकायत की जांच हो रही है। समाधान शिविरों से अधिकारियों के नदारद रहने के सवाल पर मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि समाधान शिविरों के तहत जनता की समस्याओं को सुना जा रहा है। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हुल्लाहेड़ी में लगाए गए ऑक्सीजन बाग के दौरान ट्रीमैन देवेंद्र सूरा सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed