फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mohanlal Baroli said in Sonipat: Congress is doing politics to cover up corruption, leaders should face ED

सोनीपत में मोहनलाल बड़ौली बोले: भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के लिए कांग्रेस कर रही राजनीति, ED का सामना करे नेता

Wed, 16 Apr 2025 03:41 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 16 Apr 2025 03:41 PM IST
सार

मोहनलाल बड़ौली ने आरोप लगाया कि यंग इंडिया में 76 फीसदी हिस्सेदारी सोनिया गांधी और राहुल गांधी के पास है और 50 लाख रुपये देकर लगभग 90 करोड़ रुपये के शेयर ट्रांसफर कर लिए गए।

विज्ञापन
Mohanlal Baroli said in Sonipat: Congress is doing politics to cover up corruption, leaders should face ED
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली - फोटो : संवाद

विस्तार

नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की तरफ से चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद कांग्रेस की ओर से हो रहे विरोध-प्रदर्शनों पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र में विरोध दर्ज कराने का अधिकार रखती है, लेकिन भ्रष्टाचार करने का हक किसी को नहीं है।

विज्ञापन


सेक्टर-15 स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस इस गंभीर मामले को राजनीतिक रंग देकर सच्चाई से भाग रही है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस के पास कुछ छिपाने को नहीं है तो उसे नाटक करने की बजाय ईडी की कार्रवाई का सामना करना चाहिए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सरकारी संपत्तियों का दुरुपयोग कर नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों पर कब्जा किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 1937 में शुरू हुआ नेशनल हेराल्ड एक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा अखबार था, जिसके करीब 5,000 शेयर होल्डर्स थे, जिनमें कई स्वतंत्रता सेनानी भी शामिल थे। उसके बावजूद कांग्रेस ने यंग इंडिया कंपनी के जरिए इन संपत्तियों पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहनलाल बड़ौली ने आरोप लगाया कि यंग इंडिया में 76 फीसदी हिस्सेदारी सोनिया गांधी और राहुल गांधी के पास है और 50 लाख रुपये देकर लगभग 90 करोड़ रुपये के शेयर ट्रांसफर कर लिए गए। उन्होंने कहा कि यह सीधा-सीधा शेयर हेराफेरी का मामला है। उन्होंने कांग्रेस से आग्रह किया कि वह आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति छोडक़र सच का सामना करें और कानून की प्रक्रिया में सहयोग करें। इस दौरान गोहाना जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, जिला प्रवक्ता नीरज आत्रेय, हरिओम शर्मा, जेपी रेवली मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed