{"_id":"61e71103539a38770f2edaa3","slug":"mobile-snatched-from-security-guard-coming-to-factory-sonipat-news-rtk636096293","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी में आ रहे सुरक्षा गार्ड से मोबाइल छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी में आ रहे सुरक्षा गार्ड से मोबाइल छीना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। राई औद्योगिक क्षेत्र में एक कंपनी के सुरक्षा गार्ड को काबू कर तीन युवक उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। सुरक्षा गार्ड रात को ड्यूटी पर जा रहा था। राई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव जौली निवासी संदीप कुमार ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित बिकानो कंपनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। वह सोमवार रात आठ बजे जीटी राई पर उतरकर कंपनी में पैदल जा रहा था। जब वह एचएसआईआईडीसी राई के कार्यालय के पास पहुंचा तो बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए। उनमें से एक युवक ने उसे पीछे पकड़ लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता एक युवक ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और तीनों बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। उसने कंपनी में जाकर मामले से राई थाना पुलिस को अवगत कराया।
वर्जन
फैक्टरी के सुरक्षा गार्ड ने मोबाइल छीनने की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द बदमाशों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
- इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, राई