फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mobile mechanic killed in Sonipat

पुलिस का आया फोन तो घरवालों के उड़े होश, अस्पताल जाकर देखा तो रखी थी मैकेनिक की लाश

Wed, 08 Jan 2020 10:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गन्नौर (सोनीपत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गन्नौर (सोनीपत) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Wed, 08 Jan 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
mobile mechanic killed in Sonipat
सागर का फाइल फोटो और सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए आए परिजन। - फोटो : अमर उजाला

गांव राजपुर से युवक को पार्टी के बहाने घर से बुलाने के बाद एक मोबाइल मैकेनिक की अगवानपुर-पांची रोड पर सिर में चोट मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार रात को युवक सड़क पर पड़ा देखकर राहगीरों ने मामले की सूचना थाने में दी थी। युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गया था। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक के चाचा के बयान पर गांव के ही दो युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


गांव राजपुर निवासी तहसीम ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा सागर (18) मंगलवार दोपहर को घर पर था। इसी दौरान गांव का अनिल उर्फ लुगड़ी उसके भतीजे को पार्टी करने के बहाने अपनी स्कूटी पर बैठाकर गन्नौर शहर ले गया था। उन्हें देर रात पुलिस ने सूचना दी कि सागर का शव गन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा है।
विज्ञापन


इस पर वह तुरंत परिजनों के साथ अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने देखा कि सागर के सिर पर गहरी चोटों के निशान थे। उसके सिर में किसी ठोस चीज से हमला कर हत्या की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके गांव के अनिल उर्फ लुगड़ी व राजा ने उनके भतीजे की हत्या की है। पुलिस ने तहसीम की शिकायत पर अनिल उर्फ लुगड़ी व राजा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाकर सबूत भी जुटाए हैं। बाद में बुधवार को सामान्य अस्पताल सोनीपत में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। साथ ही परिजनों का कहना है कि मामले में अन्य की संलिप्तता भी हो सकती है। जिसके बारे में पता लगने पर वह पुलिस को अवगत कराएंगे।

मोबाइल रिपेयरिंग का कोर्स करने के बाद घर पर रहता था सागर
परिजनों ने बताया कि सागर सोनीपत से मोबाइल रिपेयरिंग का कोर्स करने के बाद ढाई माह से घर पर ही रह रहा था। मंगलवार को अपने दोस्तों के साथ पार्टी के लिए गया था। लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो उन्होंने सागर के पास फोन मिलाया। लेकिन उसका फोन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ ने उठाया। बाद में पुलिस ने उन्हें शव मिलने की जानकारी दी।

सूचना मिली थी युवक गंभीर हालत में पड़ा है। बाद में उसे अस्पताल ले गया, जहां उसकी मौत हो चुकी थी। उसके सिर में चोट लगी थी। परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर हत्या करने का शक जताया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों युवकों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों मृतक के दोस्त थे। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का पता लग सकेगा। बदन सिंह, थाना प्रभारी, गन्नौर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed