पुलिस का आया फोन तो घरवालों के उड़े होश, अस्पताल जाकर देखा तो रखी थी मैकेनिक की लाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव राजपुर से युवक को पार्टी के बहाने घर से बुलाने के बाद एक मोबाइल मैकेनिक की अगवानपुर-पांची रोड पर सिर में चोट मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार रात को युवक सड़क पर पड़ा देखकर राहगीरों ने मामले की सूचना थाने में दी थी। युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गया था। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक के चाचा के बयान पर गांव के ही दो युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव राजपुर निवासी तहसीम ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा सागर (18) मंगलवार दोपहर को घर पर था। इसी दौरान गांव का अनिल उर्फ लुगड़ी उसके भतीजे को पार्टी करने के बहाने अपनी स्कूटी पर बैठाकर गन्नौर शहर ले गया था। उन्हें देर रात पुलिस ने सूचना दी कि सागर का शव गन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा है।
इस पर वह तुरंत परिजनों के साथ अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने देखा कि सागर के सिर पर गहरी चोटों के निशान थे। उसके सिर में किसी ठोस चीज से हमला कर हत्या की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके गांव के अनिल उर्फ लुगड़ी व राजा ने उनके भतीजे की हत्या की है। पुलिस ने तहसीम की शिकायत पर अनिल उर्फ लुगड़ी व राजा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाकर सबूत भी जुटाए हैं। बाद में बुधवार को सामान्य अस्पताल सोनीपत में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। साथ ही परिजनों का कहना है कि मामले में अन्य की संलिप्तता भी हो सकती है। जिसके बारे में पता लगने पर वह पुलिस को अवगत कराएंगे।
मोबाइल रिपेयरिंग का कोर्स करने के बाद घर पर रहता था सागर
परिजनों ने बताया कि सागर सोनीपत से मोबाइल रिपेयरिंग का कोर्स करने के बाद ढाई माह से घर पर ही रह रहा था। मंगलवार को अपने दोस्तों के साथ पार्टी के लिए गया था। लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो उन्होंने सागर के पास फोन मिलाया। लेकिन उसका फोन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ ने उठाया। बाद में पुलिस ने उन्हें शव मिलने की जानकारी दी।
सूचना मिली थी युवक गंभीर हालत में पड़ा है। बाद में उसे अस्पताल ले गया, जहां उसकी मौत हो चुकी थी। उसके सिर में चोट लगी थी। परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर हत्या करने का शक जताया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों युवकों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों मृतक के दोस्त थे। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का पता लग सकेगा। बदन सिंह, थाना प्रभारी, गन्नौर