फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   mobile from the bike riding couple on the pretext of asking rote onexpressions

बाइक सवार दंपती को रास्ता पूछने के बहाने रोककर रुपये भरा पर्स छीना, तीन बदमाश दबोचे उ

Tue, 27 Jul 2021 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
mobile from the bike riding couple on the pretext of asking rote onexpressions
कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे (केएमपी) पर रास्ता पूछने के बहाने बाइक सवार तीन बदमाश बाइक सवार दंपती का बैग छीनकर फरार हो गए। बाइक सवार ने पीछा कर राहगीरों की मदद से तीनों को काबू कर लिया। तीनों की पहचान यूपी के बागपत के मुगलपुरा निवासी तालिब, बागपत निवासी सबीब व सारिक के रूप में दी है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गुरुग्राम के गांव जोड़ी सापंका निवासी दिवान का कहना है कि वह अपनी पत्नी के साथ नरेला आया हुआ था। वह बाइक पर सवार होकर वाया केएमपी अपने घर वापस जा रहा था। केएमपी पर प्यास लगने पर उसने बाइक रोक ली और पानी पीने लगे। इसी बीच बहादुरगढ़ की तरफ से एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर आए, जिसमें से एक उनके पाया और सोनीपत का रास्ता पूछने लगा। वह रास्ता बता ही रहा था कि युवक उसकी पत्नी के हाथ से बैग छीनकर भाग लिया। वह अपने साथियों के साथ भाग निकला। जिस पर उसने आरोपी का पीछा करना शुरू कर दिया। इसी बीच केएमपी से गुजर रहे वाहन चालकों ने जब घटना देखी तो वह उन्हें पकड़ने के लिए भागे। लोगों को पीछा करते हुए देखकर तीनों केएमपी से नीचे कूद गए और उनमें से एक पानी के गड्ढे में जा गिरा। इस पर तीनों को पकड़ लिया गया। उनकी तलाशी ली गई तो उनका बैग जिसमें 15 हजार की नकदी व मोबाइल था वह नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस को सूचना देकर आरोपियों को पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने दिवान की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपियों को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। नकदी व मोबाइल बरामद करने के साथ ही अन्य वारदातों पर से भी पर्दा उठाया जा सकेगा।
-विवेक मलिक, थाना प्रभारी, खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed