फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   MLA resolves 50 complaints in court

Sonipat News: विधायक ने दरबार में 50 शिकायतों को निपटाया

Tue, 04 Nov 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 04 Nov 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
MLA resolves 50 complaints in court
फोटो 11- सोनीपत के गन्नौर ​स्थित देवा सोशल डेवल्पमेंट सोसायटी के कार्यालय में जनता दरबार लगाकर - फोटो : विजेथुआ महावीरन धाम का मकरीकुंड व मंदिर ।
गन्नौर। विधायक देवेंद्र कादियान ने सोमवार को देवा सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी के कार्यालय में जनता दरबार लगाकर लोगाें की समस्याएं सुनीं। दरबार में बिजली, पानी, सफाई, राजस्व व पुलिस से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। विधायक के समक्ष लोगों ने करीब 120 शिकायतें रखीं। 50 का मौके पर ही निदान किया गया।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि यह दरबार औपचारिकता नहीं बल्कि जनसेवा का माध्यम है। हर सोमवार को जनता से सीधा संवाद किया जाएगा। दरबार में तीन प्रमुख शिकायतों पर विधायक ने तुरंत कार्रवाई की।
विज्ञापन

उन्होंने गन्नौर अड्डा के मामन जैन की दुर्घटना के मामले में पुलिस की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए थाना पुलिस से रिपोर्ट मांगी। पांची जाटान स्कूल में प्राचार्य की गैरहाजिरी की शिकायत पर शिक्षा विभाग को कार्यवाही के निर्देश दिए। वहीं, गांव घसौली में बिजली कनेक्शन करने पर जेई पर सख्त रुख अपनाते हुए एसडीओ को चेताया कि ऐसे कर्मचारी गन्नौर में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। आरोप है कि जेई ने कनेक्शन देने के नाम पर 5 हजार रुपये भी लिए थे। विधायक ने एसडीओ को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed