फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   MLA provides assistance for the construction of the Vishwakarma Mandir Dharamshala hall.

Sonipat News: विश्वकर्मा मंदिर धर्मशाला के हॉल निर्माण को विधायक ने दिए 11 लाख रुपये

Sun, 07 Jun 2026 03:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 07 Jun 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
MLA provides assistance for the construction of the Vishwakarma Mandir Dharamshala hall.
फोटो : सोनीपत के गन्नौर ​​​स्थित विश्वकर्मा मंदिर एवं धर्मशाला में समिति को चेक सौंपते विधायक द
गन्नौर। रेलवे रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर एवं धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र कादियान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मंदिर के विकास कार्यों को लेकर कमेटी को 11 लाख रुपये सहयोग राशि का चेक सौंपा। यह राशि मंदिर परिसर में बनने वाले नए हॉल के निर्माण पर खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि धार्मिक स्थल समाज को एकता और संस्कारों की डोर में बांधने का कार्य करते हैं। ऐसे स्थानों का विकास केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त बनाने का माध्यम भी है।
विज्ञापन


कमेटी प्रधान सुलेखचंद पांचाल ने बताया कि लंबे समय से मंदिर में एक बड़े हॉल की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। विधायक की ओर से दी गई सहयोग राशि से इस कार्य को गति मिलेगी और भविष्य में यहां धार्मिक, सामाजिक व सामुदायिक कार्यक्रम बेहतर ढंग से आयोजित किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पार्षद दिनेश अदलखा, राकेश पांचाल, जोगिंद्र धीमान, विनोद जांगड़ा, राममेहर जांगड़ा, हरिओम पांचाल, प्रवीन, जगदीश पांचाल व सतबीर जांगड़ा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed