{"_id":"6a4bbdb8713ac4bb0807a205","slug":"mla-nikhil-madan-takes-a-tough-stance-on-public-grievances-warns-negligent-officials-and-agencies-sonipat-news-c-197-1-snp1003-156530-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जनसमस्याओं पर सख्त हुए विधायक निखिल मदान, लापरवाह अधिकारियों व एजेंसियों को दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जनसमस्याओं पर सख्त हुए विधायक निखिल मदान, लापरवाह अधिकारियों व एजेंसियों को दी चेतावनी
Tue, 07 Jul 2026 03:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 07 Jul 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के वाटर बूस्टिंग स्टेशन पर नगर निगम के कार्यकारी अभियंता राहुल पूनिया को निर्देश
सोनीपत। लाइनपार क्षेत्र में लगातार मिल रही पेयजल आपूर्ति और सीवरेज संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विधायक निखिल मदान ने सोमवार को कालूपुर चौक स्थित इंडस्ट्रियल एरिया के वाटर बूस्टिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों और अलग-अलग एजेंसी के प्रतिनिधि की बैठक लेकर ऐसी लापरवाही पर नाराजगी जताई।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने बताया कि उन्हें प्रतिदिन लाइनपार क्षेत्र से पेयजल आपूर्ति और सीवरेज व्यवस्था को लेकर बड़ी संख्या में शिकायतें मिल रही हैं। इनमें पेयजल आपूर्ति का निश्चित समय न होना, कई कॉलोनियों में दूषित पानी की सप्लाई, सीवर जाम रहने और दूषित पानी के जलभराव जैसी समस्याएं प्रमुख हैं।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए अन्यथा संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विधायक निखिल मदान ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि संतोषजनक कार्य नहीं करने वाली एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाए।
विज्ञापन
कहा कि पेयजल आपूर्ति में बार-बार खराब होने वाले वाल्वों की समस्या को गंभीरता से लिया जाए। संबंधित एजेंसी को भुगतान तभी करें जब नगर निगम के कनिष्ठ अभियंता कार्य की गुणवत्ता को संतोषजनक प्रमाणित करें। सीवरेज व्यवस्था संभाल रही एजेंसी के वाहनों, मशीनरी और कर्मचारियों की संख्या की टेंडर शर्तों के अनुरूप जांच कराने के निर्देश भी दिए।
साथ ही स्पष्ट किया कि यदि शिकायतों का समाधान तय समय में नहीं होता है तो एजेंसी पर प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाया जाए और कार्य संतोषजनक न मिलने तक भुगतान भी रोका जाए। निरीक्षण के दौरान मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन संजय वर्मा, पार्षद अनुराग जैन, सुनीता भोला, सुनीता राठी, राजकुमार शर्मा, पूर्व पार्षद अतुल जैन आदि मौजूद रहे।