{"_id":"6a8b644f8fb9e39dec016d66","slug":"mla-nikhil-madan-attended-the-jyot-mahotsav-in-haridwar-sonipat-news-c-197-1-snp1003-159257-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हरिद्वार में जोत महोत्सव में शामिल हुए विधायक निखिल मदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हरिद्वार में जोत महोत्सव में शामिल हुए विधायक निखिल मदान
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत से हरिद्वार में सावन जोत महोत्सव में पहुंचे विधायक निखिल मदान। स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
सोनीपत। श्रावण मास में सोनीपत की विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं की ओर से हरिद्वार में जोत महोत्सव मनाया गया। इसमें सोनीपत से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। विधायक निखिल मदान ने भी विभिन्न संस्थाओं के कार्यक्रमों में बतौर मुख्यातिथि हिस्सा लिया और हर की पौड़ी पर मां गंगा में जोत प्रवाहित कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
विधायक ने महावीर दल पंजी सोनीपत माया देवी मंदिर जूना अखाड़ा, श्री सेवा समिति महावीर दल जगन्नाथ धाम भीमगौड़ा, ओल्ड श्री बालाजी सेवा संघ आनंद आश्रम, सेवा समिति और पावन धाम आश्रम की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया।
महावीर दल पंजी सोनीपत सेवा समिति की ओर से मां माया देवी मंदिर (जूना अखाड़ा) से हर की पौड़ी तक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बालाजी हनुमान, भगवान शिव, राम दरबार समेत विभिन्न झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा के बाद विधायक ने मां गंगा में जोत प्रवाहित की। माया देवी मंदिर में भजन संध्या भी हुई।
विज्ञापन
इस दौरान सोहन लाल बत्रा, राज कुमार मदान, मोहन मदान, बीआर आहूजा, रोहित आहूजा, बिहारी लाल अरोड़ा, गौरव भोला, अनिता मदान, सुमित बत्रा, महेश, सौरभ, गुलशन शर्मा, मोहन सिंह मनोचा, भावक मदान, पवन तनेजा, पूर्व पार्षद अशोक अरोड़ा और नरेंद्र भूटानी मौजूद रहे।