फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   MLA laid the foundation stone of Maharishi Valmiki Bhavan in Shahpur Taga

Sonipat News: विधायक ने शाहपुर तगा में रखी महर्षि वाल्मीकि भवन की आधारशिला

Tue, 27 May 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 27 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
MLA laid the foundation stone of Maharishi Valmiki Bhavan in Shahpur Taga
फोटो 22- सोनीपत के गन्नौर के गांव शाहपुर तगा में महर्षि वाल्मीकि भवन की आधारशिला रखते विधायक दे
गन्नौर। गांव शाहपुर तगा में विधायक देवेंद्र कादियान ने ग्रामीणों के साथ महर्षि वाल्मीकि भवन की आधारशिला रखी। कार्यक्रम महर्षि वाल्मीकि भवन कल्याण समिति की ओर से आयोजित किया गया। भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री कोष से 5 लाख रुपये पहले ही समिति को दिए जा चुके हैं। भवन बनने के बाद धार्मिक आयोजन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि भवन का निर्माण होने से समाज को धार्मिक व सामाजिक आयोजनों के लिए स्थान मिलेगा। इसके अलावा क्षेत्र में सड़क, सीवरेज, पानी, बिजली, शिक्षा व चिकित्सा से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित के कार्यों को समय पर पूरा करवाया जाए। समिति के अध्यक्ष मुकेश सौदा ने बताया कि बागवानी मंडी के लिए जमीन अधिग्रहण में मंदिर की जगह मंडी क्षेत्र में चली गई थी। इससे समाज को परेशानी हो रही थी। विधायक के प्रयासों से मंदिर की जगह का तबादला कर करीब 6 मरले जमीन दी गई है। इससे मंदिर अब जल्द बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed