{"_id":"62f9f7ef165b254dba02a0a4","slug":"mla-krishna-middha-hoisted-the-flag-in-sonipat-on-the-occasion-of-independence-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: विधायक कृष्ण मिड्ढा ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: विधायक कृष्ण मिड्ढा ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी
Mon, 15 Aug 2022 01:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 15 Aug 2022 01:08 PM IST
सार
सोनीपत में ध्वजारोहण के दौरान तिरंगा खुलने में समय लग गया। इस दौरान मशक्कत करनी पड़ी। परेड में सबसे आगे हरियाणा पुलिस की महिला टुकड़ी चली, जिनके पीछे हरियाणा पुलिस के जवानों की टुकड़ी ने मार्च पास्ट किया।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोनीपत में विधायक कृष्ण मिड्ढा ने किया ध्वजारोहण
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में पुलिस लाइन में सोमवार को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में जींद के विधायक कृष्ण मिड्ढा ने ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्रीय पर्व की बधाई दी। उन्होंने देश के वीर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए देशभक्ति का संदेश दिया। हालांकि ध्वजारोहण के दौरान शुरुआत में तिरंगा नहीं खुल सका। मशक्कत के बाद तिरंगा फहराया जा सका।
विज्ञापन
विधायक कृष्ण ने परेड का निरीक्षण करने के बाद परेड की सलामी ली। परेड कमांडर इंस्पेक्टर सवित के नेतृत्व में देशभक्ति के जज्बे के साथ पुलिसकर्मियों के साथ विद्यार्थियों ने कदमताल की। परेड में सबसे आगे हरियाणा पुलिस की महिला टुकड़ी चली, जिनके पीछे हरियाणा पुलिस के जवानों की टुकड़ी ने मार्च पास्ट किया।
विज्ञापन
उनके पीछे गृह आरक्षी विभाग, एनसीसी सीनियर डिवीजन, लड़कियों की एनसीसी सीनियर विंग व लड़कियों की एनसीसी की जूनियर विंग ने मार्च पास्ट किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शहीदों की वीरांगनाओं व उनके परिजनों को सम्मानित किया।
विज्ञापन