{"_id":"69e53a625a3ab2a0bf0caf3a","slug":"mla-inspected-wheat-procurement-at-murthal-grain-market-sonipat-news-c-197-1-snp1003-152696-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मुरथल अनाज मंडी में विधायक ने गेहूं खरीद का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मुरथल अनाज मंडी में विधायक ने गेहूं खरीद का लिया जायजा
Mon, 20 Apr 2026 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव मुरथल स्थित अनाज मंडी में गेहूं खरीद प्रक्रिया का जायजा लेने पहुंची विधा
सोनपीत। मुरथल अनाज मंडी में रविवार को विधायक कृष्णा गहलावत ने निरीक्षण किया। खरीद का जायजा लिया। विधायक ने मंडी में चल रही खरीद प्रक्रिया, साफ-सफाई, उठान और किसानों को मिल रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने मंडी में मौजूद आढ़तियों और किसानों से बातचीत कर समस्याएं सुनीं। आढ़तियों ने उन्हें खरीद में देरी, फसलों के उठान जैसी समस्याओं से अवगत कराया।
विधायक ने मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाए। किसी भी किसान या आढ़ती को परेशानी न हो। मंडी निरीक्षक ने जानकारी दी कि मंडी में गेहूं की खरीद सुचारु रूप से जारी है और प्रतिदिन बड़ी मात्रा में फसल की आवक हो रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि उठान और भंडारण की व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की दिक्कत न आए।
मार्केट कमेटी सचिव जितेंद्र सैन ने बताया कि जिले की मंडियों और खरीद केंद्रों में शनिवार को 39091 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया। अब तक 16734 किसानों से 280904 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका हैं। इनमें से 41868 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया जा चुका है। 24 घंटे में 14,564 मीट्रिक टन का उठान किया गया है। खरीद एजेंसियों की ओर से अब तक लगभग 25 फीसदी किसानों को भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
किस मंडी से कितना हुआ गेहूं खरीद व उठान
मंडी मीट्रिक टन उठान
बरोदा 2060 133
भैंसवाल 3555 160
बिचपड़ी 375 0
दातौली 5220 703
फरमाणा 8796 1009
गन्नौर 17646 3233
गोहाना 113435 9505
कासंडी 6625 329
कथूरा 4465 0
खानपुर 5304 0
खरखौदा 32048 7952
मुंडलाना 5105 478
मुरथल 4760 825
नाहरा 4060 1484
पुगथला 10051 1250
पुरखास 5700 2141
रूखी 6754 360
सनपेड़ा 695 575
सोनीपत 36796 10180
साइलो मोहाना 1548 1548