{"_id":"6a1c9018ebebd33428038078","slug":"mla-induraj-reached-religious-programs-on-jyeshtha-purnima-sonipat-news-c-197-1-snp1014-154788-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर धार्मिक कार्यक्रमों में पहुंचे विधायक इंदुराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर धार्मिक कार्यक्रमों में पहुंचे विधायक इंदुराज
Mon, 01 Jun 2026 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
धार्मिक कार्यक्रम में संत-महात्माओं का आशीर्वाद लेते विधायक इन्दुराज नरवाल। स्रोत : प्रवक्ता
गोहाना। ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर बरोदा के विधायक इंदुराज नरवाल ने क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेकर संत-महात्माओं का आशीर्वाद लिया और लोगों को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
विधायक सबसे पहले गांव बनवासा स्थित जय दादा बढ़ वाले मंदिर पहुंचे जहां महंत योगी बाबा शंकर नाथ की 41 दिवसीय पंचधुनी तपस्या के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने गांव बरोदा ठुठान के महासती माता छत्रेश्वरी मंदिर में आयोजित 21 दिवसीय अखंड तपस्या के समापन समारोह में भाग लिया और श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया।
इसके अलावा विधायक गांव ढूराणा स्थित जय दादा मंगल दास मंदिर में आयोजित वार्षिक भंडारे और रक्तदान शिविर में पहुंचे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और इससे जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन
विधायक ने गांव रूखी स्थित जय दादा हरिराम मंदिर में आयोजित वार्षिक भंडारे में भी भाग लिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगभग 9 लाख रुपये की लागत से टीन शेड उनकी विधायक निधि से बनवाया गया है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
इसके साथ ही विधायक गांव मदीना में आयोजित एक धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में भी पहुंचे और लोगों से मुलाकात की।
इंदुराज नरवाल ने कहा कि संत-महात्माओं का सान्निध्य समाज को सही दिशा देता है। धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को मजबूत करने के साथ-साथ समाज में भाईचारा और सद्भाव बढ़ाने का काम करते हैं। उन्होंने ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।