{"_id":"671ffedb8229c804dc0e1d37","slug":"mla-devendra-kadian-reviewed-development-works-sonipat-news-c-197-1-snp1003-126860-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: विधायक देवेंद्र कादियान ने की विकास कार्यों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: विधायक देवेंद्र कादियान ने की विकास कार्यों की समीक्षा
Tue, 29 Oct 2024 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 29 Oct 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
फोटो 10. सोनीपत के गन्नौर लघु सचिवालय में पंचायत अधिकारियों के साथ बैठक करते विधायक देवेंद्र का
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। विधायक देवेंद्र कादियान ने सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में पंचायत अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने गन्नौर में सांसद ग्रांट, विधायक ग्रांट, डी प्लान के तहत वर्तमान में चल रहे व भविष्य में होने वाले विकास कार्यों की समीक्षा की।
विधायक ने अधिकारियों से कहा कि वे विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें। सरकार ने जो पैसा विकास कार्यों के लिए दिया है वह सही तरीके से लगना चाहिए और सभी विकास कार्य समय सीमा के अंदर पूरे होने चाहिए। विधायक ने उन कामों की भी सूची मांगी जिनके लिए सरकार से ग्रांट मिल चुकी है, लेकिन प्रशासनिक तौर मंजूरी न मिलने से विकास कार्य अटके हुए हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अधिकारी या कर्मचारी लापरवाही बरतते हैं तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी होगी। बैठक में एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर, गन्नौर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पूनम चंदा व मुरथल खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अंकुर कुमार उपस्थित रहे।