Hindi News
›
Haryana
›
Sonipat News
›
MLA are saying work from shelter home in staying laborers, labor saying - I'll going to home.
{"_id":"5e9742848ebc3e6fc8492dfc","slug":"mla-are-saying-work-from-shelter-home-in-staying-laborers-labor-saying-i-ll-going-to-home-sonipat-news-rtk5509675197","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने शेल्टर होम में श्रमिकों को काम देने की कही बात तो श्रमिकों ने कहा घर पहुंचाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने शेल्टर होम में श्रमिकों को काम देने की कही बात तो श्रमिकों ने कहा घर पहुंचाओ
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
गन्नौर के शेल्टर होम में श्रमिकों से बात करती विधायक निर्मल चौधरी
- फोटो : Sonipat
Link Copied
गन्नौर। विधायक निर्मल चौधरी ने नेशनल हाइवे एक पर बने शेल्टर होम का निरीक्षण किया। विधायक ने बाल भवन में बने शेल्टर होम में खामियां मिलने पर उनको दूर करने के आदेश दिए हैं जबकि जैन कालेज में बनाए गए शेल्टर होम की सेवाओं पर विधायक ने संतुष्टि जताई है। विधायक ने वहां पर रह रहे प्रवासी श्रमिकों से कहा कि वह काम करना चाहते हो तो उनको अनाज मंडी व खेतों में काम दिलवाया जा सकता है। विधायक के काम दिलाने की बात को सभी श्रमिकों ने नकार दिया और सभी श्रमिकों ने विधायक से आग्रह किया कि वह काम दिलाने की बजाय उनको उनके घर तक पहुंचवा दो। विधायक ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते वह अभी घर नही जा सकते। वह उनका काम दिलवा सकती है। अन्यथा सरकार उनके खाने पीने का इंतजाम लगातार कर रही हैं। विधायक ने कहा कि यह सरकार तय करेगी कि शेल्टर होम से श्रमिकों को कब जाना है, तब तक वह यहां पर रहकर आराम करें। इस दौरान भोपाल रापरिया, समाजसेवी अरूण त्यागी, राजेंद्र त्यागी, देवेंद्र, धर्मबीर प्रजापत, भूषण हसीजा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।