फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mission Admission: Slow speed of the portal caused trouble

मिशन एडमिशन : पोर्टल की धीमी गति ने किया परेशान

Thu, 06 Jun 2024 06:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 06 Jun 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Mission Admission: Slow speed of the portal caused trouble
सोनीपत। महाविद्यालयों में दाखिले के लिए शुरू की गई आवेदन प्रक्रिया के तहत बुधवार को विद्यार्थियों को पोर्टल की धीमी गति का सामना करना पड़ा। इस कारण एक आवेदन करने में अधिक समय लग रहा था। यही कारण रहा कि महाविद्यालयों में बुधवार को बेहद कम आवेदन किए जा सके। इस बीच महाविद्यालय पहुंचने वाले विद्यार्थियों में कुछ ऐसे भी रहे, जो केवल नई शिक्षा नीति के बारे में जानकारी लेने के लिए पहुंचे थे। महाविद्यालय प्रबंधन को उम्मीद है कि वीरवार से आवेदन प्रक्रिया रफ्तार पकड़ेगी।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 जून से शुरू होनी थी। सोमवार को दिनभर पोर्टल नहीं खुलने से विद्यार्थियों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा था। मंगलवार को दोपहर साढ़े 12 बजे तक पोर्टल तो खुला, लेकिन विद्यार्थियों के पास पूरे दस्तावेज नहीं थे। कॉलेज प्रबंधन को उम्मीद थी कि बुधवार को आवेदन प्रक्रिया में तेजी आएगी, लेकिन पोर्टल की धीमी गति ने विद्यार्थियों व प्रबंधन की परेशानी बढ़ा दी।
विज्ञापन

आवेदन के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य
महाविद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 जून तक जारी रहेगी। वहीं विद्यार्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य 28 जून तक किया जाएगा। विद्यार्थियों के लिए आवेदन करते समय परिवार पहचान पत्र अनिवार्य किया गया है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पहली फाइनल कट ऑफ 3 जुलाई को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए पोर्टल तो खुल गया, लेकिन बुधवार को इसकी गति धीमी रही। इससे आवेदन करने में अधिक समय लगा। हालांकि आवेदन करवाने पहुंचे विद्यार्थियों की संख्या कम रही, इससे ज्यादा परेशानी नहीं आई। आवेदन प्रक्रिया 25 जून तक जारी रहेगी। - प्रो. एसके जावा, प्राचार्य, हिंदू महाविद्यालय, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed