{"_id":"66b6c73e5839dcd61e0f1bcb","slug":"mission-admission-open-counseling-begins-for-admission-to-postgraduate-courses-sonipat-news-c-197-1-snp1002-122765-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन : स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए ओपन काउंसलिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन एडमिशन : स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए ओपन काउंसलिंग शुरू
Sat, 10 Aug 2024 07:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 10 Aug 2024 07:19 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में चल रही दाखिला प्रक्रिया के दौरान पहली वरीयता सूची में नाम नहीं आने से मायूस विद्यार्थियों को राहत देते हुए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने ओपन काउंसिलिंग शुरू कर दी है। इसके तहत कोई भी विद्यार्थी महाविद्यालय पहुंचकर अपने दस्तावेज सत्यापित करवाने के साथ ही फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित करवा सकते है। शुक्रवार को महाविद्यालयों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की भीड़ रही।
उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से एक सप्ताह पहले स्नातकोत्तर पाठ़्यक्रम में दाखिले के लिए पहली वरीयता सूची जारी की गई थी। इसमें शामिल विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने के लिए 6 अगस्त तक का समय दिया गया था। पहली वरीयता सूची में बड़ी संख्या में विद्यार्थी स्थान बनाने से वंचित रह गए थे। ऐसे में इन विद्यार्थियों को दूसरी वरीयता सूची का बेसब्री से इंतजार था। वहीं पहली वरीयता सूची की दाखिला प्रक्रिया संपन्न होने के बाद भी महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में 50 से 60 फीसदी सीटें रिक्त रह गई थी। इसे देखते हुए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने महाविद्यालयों में ओपन काउंसिलिंग शुरू करने निर्णय लिया और पोर्टल खोल दिया है। विद्यार्थी पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर रिक्त सीटों पर दाखिला ले सकते हैं।
स्नातक पाठ्यक्रम में ओपन काउंसिलिंग के तहत चल रही दाखिला प्रक्रिया
महाविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रम में रिक्त पड़ी सीटों पर दाखिले के लिए भी ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिला प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत विद्यार्थी 14 अगस्त तक अपने दस्तावेज सत्यापित करवाकर फीस का भुगतान कर दाखिला ले सकते हैं। जिले के अधिकतर महाविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रम में अभी भी करीब 50 फीसदी सीटें रिक्त पड़ी हैं। महाविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि विद्यार्थियों के पास ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से दाखिला लेने का यह अंतिम अवसर है।
विज्ञापन
स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में पहली वरीयता सूची की दाखिला प्रक्रिया संपन्न होने के बाद भी करीब 60 फीसदी सीटें रिक्त रह गई थी। इन पर दाखिले के लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने ओपन काउंसिलिंग शुरू करते हुए पोर्टल खोल दिया है। दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी अवसर का लाभ उठाते हुए अपने दस्तावेज सत्यापित व फीस जमा करवाकर दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं। स्नातक पाठ्यक्रम में भी 14 अगस्त तक ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से दाखिले किए जाएंगे। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किया है।
प्रो. दिनेश मदान, प्राचार्य, हिंदू महाविद्यालय, सोनीपत