फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mission Admission: Despite holidays, ITI will open today, admission process will continue

मिशन एडमिशन : अवकाश के बावजूद आज भी खुलेंगे आईटीआई, चलेगी दाखिला प्रक्रिया

Sat, 03 Aug 2024 09:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 03 Aug 2024 09:52 PM IST
विज्ञापन
Mission Admission: Despite holidays, ITI will open today, admission process will continue
फोटो 02- विक्रम सिंह, प्राचार्य, आईटीआई, सोनीपत।
सोनीपत। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में चल रही अंतिम चरण की दाखिला प्रक्रिया के तहत विद्यार्थियों को राहत देते हुए रविवार को भी आईटीआई खोले जाएंगे। इस दौरान केवल दाखिले से संबंधित कार्य ही किए जाएंगे। सोनीपत आईटीआई में चल रही दाखिला प्रक्रिया के तहत अब तक 33 ट्रेड्स की 964 सीटों पर 535 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। चौथी वरीयता सूची में शामिल विद्यार्थियों के पास अपना दाखिला सुनिश्चित करवाने के लिए 6 अगस्त तक का समय है।
विज्ञापन

जिले की 13 आईटीआई में 3956 सीटों पर दाखिले के लिए 7 से 25 जून तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चली थी। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 28 जून को पहली वरीयता सूची जारी की गई थी। सोनीपत आईटीआई की बात करें तो यहां अभी भी 33 ट्रेडस की 964 सीटों में से 429 सीटें रिक्त पड़ी हैं। वहीं, चौथी वरीयता सूची में महज 152 विद्यार्थियों के ही नाम शामिल किए गए थे। शुक्रवार तक इनमें से 59 विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाते हुए अपना दाखिला सुनिश्चित करवाया है। यदि दाखिला प्रक्रिया के तीन दिनों में सूची में शामिल शेष 93 विद्यार्थी भी दाखिला ले लेते हैं, तब भी सोनीपत आईटीआई में 336 सीटें रिक्त रहेंगी। ऐसे में रिक्त सीटों के लिए दोबारा पोर्टल खोले जाने की उम्मीद है। हालांकि अभी तक कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की तरफ से इस प्रकार का कोई शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन



किस चरण में कितने हुए दाखिले

चरण शामिल विद्यार्थी दाखिले
प्रथम चरण 476 228

द्वितीय चरण 186 115
तृतीय चरण 246 133
चतुर्थ चरण 152 59 (02 अगस्त तक)
वर्जन
आईटीआई में चौथे एवं अंतिम चरण की दाखिला प्रक्रिया चल रही है। सोनीपत आईटीआई की 33 ट्रेड्स की 964 सीटों पर अब तक 535 विद्यार्थियों के दाखिले हुए हैं। अभी 429 सीटें रिक्त हैं। चौथे चरण की दाखिला प्रक्रिया में शामिल विद्यार्थियों के पास फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित करने के लिए 6 अगस्त तक का समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रम सिंह, प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed