{"_id":"615ca1738ebc3e93ed007b68","slug":"mission-admission-classes-for-undergraduate-courses-started-will-be-conducted-through-online-till-15-sonipat-news-rtk626163467","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन : स्नातक पाठ्यक्रम की कक्षाएं शुरू, 15 तक ऑनलाइन माध्यम से लगेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन एडमिशन : स्नातक पाठ्यक्रम की कक्षाएं शुरू, 15 तक ऑनलाइन माध्यम से लगेंगी
विज्ञापन
हिंदू महाविद्यालय में ओपन काउंसिलिंग के दौरान दाखिला लेने पहुंचे विद्यार्थियों से पूछताछ करते ?
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाविद्यालयों में चल रही दाखिला प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इस बीच उच्चतर शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार महाविद्यालयों में स्नातक की कक्षाएं शुरू कर दी हैं। हालांकि शुरुआती चरण में 15 अक्तूबर तक ऑनलाइन माध्यम से ही कक्षाएं लगाने के निर्देश दिए हैं। आगामी शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। महाविद्यालय प्रबंधन की मानें तो सभी महाविद्यालयों में स्नातक कोर्स की 70 प्रतिशत से अधिक सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। जो विद्यार्थी दाखिला लेना चाहते हैं, वे जल्द दाखिला सुनिश्चित कर अपनी पढ़ाई शुरू करें।
कोरोना महामारी के बीच महाविद्यालयों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू हुई थी। पोर्टल में आ रही तकनीकी खराबी के चलते ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को दो बार बढ़ाया गया। पहली कट ऑफ 13 सितंबर को, जबकि दूसरी कट ऑफ 22 सितंबर को जारी की गई। दोनों मेरिट लिस्ट के बाद भी महाविद्यालयों में 50 फीसदी से अधिक सीटें रिक्त रहीं, जिसके बाद 28 सितंबर को दाखिले के लिए ओपन काउंसिलिंग शुरू की गई, जो अब तक जारी है। महाविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रम की 20 से 30 प्रतिशत सीटेें ही रिक्त हैं। इन पर भी जल्द दाखिले होने की उम्मीद है।
स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए कल से शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
उच्चतर शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए भी शेड्यूल जारी कर दिया है, जिससे अब तक स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में दाखिले का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है। जारी शेड्यूल के अनुसार स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए सात अक्तूबर को पोर्टल खुलेगा, जिसके बाद विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।
विज्ञापन
यह रहेगा शेड्यूल
-दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू : 07 अक्तूबर को
-दस्तावेजों की जांच : 11 से 19 अक्तूबर तक
-पहली मेरिट लिस्ट : 22 अक्तूबर को
-पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर फीस जमा : 22 से 26 अक्तूबर तक
-सीटें रिक्त रहने पर ओपन काउंसिलिंग : 28 अक्तूबर से
वर्जन
महाविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रम की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। 15 अक्तूबर तक कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से ही लगेंगी। महाविद्यालय मेें अभी करीब 30 फीसदी सीटें रिक्त हैं, इच्छुक विद्यार्थी जल्द दाखिला सुनिश्चित कर पढ़ाई शुरू करें। स्नातकोत्तर में दाखिला का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है, जिसके तहत 7 अक्तूबर से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी। विद्यार्थी निर्धारित समयानुसार अपना दाखिला सुनिश्चित करें।
- डॉ. बीके गर्ग, प्राचार्य, हिंदू महाविद्यालय, सोनीपत