फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Missing three-year-old girl found after three and a half hours

सोनीपत: लापता हुई तीन साल की बच्ची साढ़े तीन घंटे बाद मिली

Mon, 13 Feb 2023 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 13 Feb 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Missing three-year-old girl found after three and a half hours
राई। कुंडली क्षेत्र से शनिवार देर रात लापता हुई बच्ची साढ़े तीन घंटे बाद नाथूपुर औद्योगिक क्षेत्र से सकुशल बरामद कर ली गई। पुलिस ने बच्ची को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में रात को अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था। बच्ची के सकुशल मिलने से परिजनों व पुलिस ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के सीतामढ़ी निवासी महेश राम ने शनिवार रात को कुंडली थाना पुलिस को बताया था कि वह कुंडली क्षेत्र की कॉलोनी में रह रहे हैं। वह तथा उनकी पत्नी फैक्टरी में काम करते हैं। उनकी दो बेटियां और दो बेटे हैं। शनिवार को वह बच्चों को कमरे पर छोड़कर गए थे। शाम को लौटे तो तीन साल की बेटी गली में खेलते हुए अचानक लापता हो गई। जब उन्हें पता लगा तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। जब बेटी का पता नहीं लगा तो रात को पुलिस को अवगत कराया। एसआई शमशेर सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब साढ़े दस बजे नाथूपुर औद्योगिक क्षेत्र से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बच्ची को उनके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

बच्ची के अपहरण की सूचना मिलते ही तुरंत अलग-अलग टीम बनाकर तलाश शुरू कर दी थी। बच्ची को बरामद कर लिया गया है। मामले में जांच जारी है। -इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार, थाना प्रभारी कुंडली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed