फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   missing girl's dead body found

एक माह पहले युवती का अपहरण हुआ, शव मुरथल में कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला

Sat, 17 Aug 2019 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
missing girl's dead body found
युवती की संदिग्ध अवस्था में मौत के बाद विलाप करती मां। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। शहर के कोट मोहल्ला से करीब एक माह पहले गायब हुई युवती का शव मुरथल की आरके कालोनी के कमरे में फंदे पर लटका मिला है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि युवती के अपहरण का मुकदमा ओल्ड सिटी चौकी में दर्ज है। जिस पर ओल्ड सिटी चौकी पुलिस को अवगत कराया गया। मुरथल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों ने कालोनी के युवक पर उनकी बेटी का अपहरण करने व अब हत्या करने का आरोप लगाया है। ओल्ड चौकी पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वीरवार रात को आरके कालोनी में मुरथल निवासी व्यक्ति के कमरे में एक युवती का शव फंदे पर लटका मिला। कमरे को मोहन नाम के युवक ने किराए पर ले रखा था। मामले की सूचना के बाद पहुंची मुरथल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस जांच में शव की पहचान कोट मोहल्ला की रहने वाली पूजा (19) के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि पूजा के परिजनों ने 23 जुलाई को उसके अपहरण का मुकदमा ओल्ड सिटी चौकी सोनीपत में दर्ज कराया था। जिसके बाद से युवती का कोई सुराग नहीं था। मामले की सूचना के बाद युवती के परिजन अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने युवती का अपहरण कर ले जाने का आरोप मोहन पर लगाते हुए अब उस पर ही हत्या करने का आरोप लगाया। मुरथल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले में कार्रवाई कोट मोहल्ला चौकी पुलिस करेगी।
विज्ञापन

13 जुलाई को गायब हुई थी युवती, 23 को दर्ज हुआ था अपहरण का केस
मूलरूप से बिहार फिलहाल कोट मोहल्ला की रहने वाली पूजा 13 जुलाई को अपने घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश की थी, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका था। परिजनों ने 23 जुलाई को ओल्ड सिटी चौकी में उसके अपहरण का केस दर्ज कराया था। उसके बाद से पुलिस उसका पता नहीं लगा सकी थी। अब युवती का शव ही बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई बोला, बिहार का होने के कारण पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
युवती के भाई ने ओल्ड सिटी चौकी पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। उसका आरोप था कि वह बिहार के रहने वाले हैं। इसके चलते ही पुलिस ने उनके मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्होंने पुलिस को आरोपी युवक के बारे में बताया भी था। उसके बाद भी पुलिस उसे व उसकी बहन को समय रहते तलाश नहीं कर सकी। अब उसकी बहन का शव ही उन्हें मिला है।
12वीं में प्रथम आने पर पूजा को मंत्री ने किया था सम्मानित
संदिग्ध अवस्था में कमरे में मृत मिली पूजा होनहार छात्रा थी। परिजनों ने बताया कि वह मुरथल अड्डा स्कूल में पढ़ती थी। उसने 12 वीं कक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया था। जिसके चलते उसे कैबिनेट मंत्री कविता जैन व प्राचार्य संतोष राठी ने सम्मानित भी किया था।
मामले में ठोस कार्रवाई करे पुलिस
पूर्व पार्षद रवींद्र दिलावर ने कहा कि मामले में पुलिस को ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवती एक माह से गायब थी। परिजनों ने अपहरण का मुकदमा भी दर्ज कराया था। उसके बाद भी पुलिस को कार्रवाई नहीं कर सकी। उसकी मौत के बाद ही उसके बारे में जानकारी मिल सकी है। पुलिस को इस मामले में जांच कर ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। जिससे दोषी को सजा मिल सके।

जांच की जा रही है
युवती एक माह पहले गायब हो गई थी। परिजनों ने तीन सप्ताह पहले अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। अब उसका शव मुरथल थाना क्षेत्र में मिला है। पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मौत के कारणों से पर्दा उठ सकेगा। परिजनों ने जिस युवक पर शक जताया है उसकी तलाश की जा रही है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
रामकुमार, चौकी प्रभारी ओल्ड सिटी सोनीपत।

पूजा की फाइल फोटो।

पूजा की फाइल फोटो।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed