फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Missing girl caught, refused to accompany mother to court

Sonipat News: लापता युवती को पकड़ा, कोर्ट में मां के साथ जाने से किया मना

Thu, 30 Nov 2023 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Missing girl caught, refused to accompany mother to court
सोनीपत। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से लापता हुई युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया। युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए। जहां उसने अपनी मां के साथ जाने से मना कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने युवती को जाने दिया। युवती की मां ने जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में रोते हुए बेटी की तलाश करने की मांग की थी। जिस पर 10 दिन में तलाश करने के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन


महिला ने 4 सितंबर को सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी अचानक लापता हो गई है। उन्होंने अपने स्तर पर भी बेटी की तलाश की थी। महिला ने मामले को जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में लगाया था। जिस पर बुधवार को रोहतक के मंडल आयुक्त ने मामले की सुनवाई की थी। महिला ने बताया था कि दिन-रात जगह-जगह घूम कर बेटी की तलाश कर रही है, लेकिन उसका सुराग नहीं लग पाया। महिला को रोते हुए देखकर मंडलायुक्त ने पुलिस को 10 दिन में मामले की कार्रवाई पूरी करने को कहा था। उपायुक्त ने बाल संरक्षण अधिकारी के जरिए मदद का भरोसा दिलाया था। जिस पर मामले में कार्रवाई करते हुए वीरवार को पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय युवती ने कोर्ट में अपनी मर्जी से जाने की बात कही है। साथ ही उसने अपने परिवार के साथ रहने से मना कर दिया। जिसके बाद उसे जाने दिया गया। युवती रोहतक में रहकर फैक्टरी में काम कर रही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed