फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   miss behaive with teacher in school

निजी स्कूल की शिक्षिका के साथ छात्रा के परिजनों ने की अभद्रता, गोली मारने की धमकी दी

Thu, 11 Feb 2021 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
miss behaive with teacher in school
सोनीपत। शहर के निजी स्कूल की शिक्षिका ने एक छात्रा के माता-पिता पर स्कूल में आकर अभद्रता करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सिटी थाना पुलिस ने छात्रा के माता-पिता पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, छात्रा की मां ने आरोप लगाया है कि स्कूल की फीस जमा कराने में असमर्थता के चलते छात्रा को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। वह कई बार स्कूल में गए, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। अब उन पर आरोप लगा दिए गए।
विज्ञापन

निजी स्कूल की हिंदी की शिक्षिका ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह बुधवार को कक्षा में मौजूद थी। इसी दौरान दसवीं कक्षा की छात्रा के माता-पिता स्कूल में आ गए। उन्होंने उसके साथ अभद्रता की। शिक्षिका का आरोप है कि छात्रा के पिता ने उसका हाथ पकड़कर झटक दिया और गोली से उड़ाने की धमकी देने के साथ ही गाली-गलौज किया। जिस पर उसने महिला हेल्पलाइन पर शिकायत दी। पुलिस ने शिक्षिका के बयान पर छात्रा के माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वहीं छात्रा की मां का आरोप है कि उसके दो बच्चे कई साल से स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। वह लगातार अपने बच्चों की फीस जमा करा रहे हैं। इस बार कोरोना महामारी के कारण वह अपने बच्चों की फीस जमा नहीं कर सके। इसे लेकर स्कूल के शिक्षक उसके बच्चों को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। उसकी बेटी दसवीं कक्षा की छात्रा है। उनकी प्री-बोर्ड की परीक्षा चल रही है। उसे परीक्षा देने से वंचित किया जा रहा है। जिसका उसकी बेटी पर बुरा असर पड़ रहा है। वह कई बार स्कूल में जाकर प्रार्थना कर चुके हैं। उसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो सकी। वह प्रशासनिक अधिकारियों तक शिकायत कर चुके हैं। उन्होंने इसकी शिकायत पीएम, सीएम, शिक्षामंत्री को भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
स्कूल की शिक्षिका ने छात्रा के अभिभावकों पर आरोप लगाए है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
- सतीश कुमार, जांच अधिकारी, थाना सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed