फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Misdeed with minor girl Haryana Crime

Haryana Crime: बहन से बहस के बाद किशोरी ने छोड़ा घर, मदद के बहाने युवक ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Tue, 26 Aug 2025 10:23 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी खरखौदा
संवाद न्यूज एजेंसी खरखौदा Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 26 Aug 2025 10:23 PM IST
सार

15 वर्षीय किशोरी का कपड़ों को लेकर बहन के साथ झगड़ा महंगा पड़ गया।  किशोरी नाराज होकर घर से भाग गई जिसका एक युवक ने फायदा उठाया और लड़की से दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Misdeed with minor girl Haryana Crime
किशोरी से दुष्कर्म - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कपड़ों को लेकर अपनी बहन से झगड़ा कर घर छोड़ना किशोरी को महंगा पड़ गया। बिहार के बरौनी रेलवे स्टेशन पर युवक मोहम्मद संजर आलम ने किशोरी को उसके मौसी के घर कोलकाता छोड़ने की बात कहकर खरखौदा के फिरोजपुर बांगर लेकर आया और दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


मामूली विवाद को लेकर किशोरी ने छोड़ा घर 

बिहार की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी का कपड़ों को लेकर बहन के साथ झगड़ा हो गया। इस पर उसने अपना बैग उठाया और घर छोड़ दिया। जब वह बिहार के बरौनी रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो उसे बिहार के जिला पूर्णिया के गांव संझेली का मोहम्मद संजर आलम मिला। उसने किशोरी से कहा कि वह उसे उसकी मौसी के घर कोलकाता छोड़ देगा। किशोरी ने उस पर विश्वास कर लिया और उसके साथ ट्रेन में बैठकर दिल्ली आ गई। आरोपी उसे कोलकाता लेकर जाने के बजाय 16 अगस्त को खरखौदा के फिरोजपुर बांगर लेकर आ गया।
विज्ञापन


पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया आरोपी 

यहां पर उसने एक मकान मालिक से किशोरी को अपनी पत्नी बताकर कमरा किराये पर रहने के लिए ले लिया। किशोरी का आरोप है कि संजर आमल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 17 अगस्त को वह उसे लेकर दिल्ली गया। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर किशोरी सहित आरोपी को रेलवे पुलिस ने पकड़कर पूछताछ की तो घटना से पर्दा उठा। पुलिस ने किशोरी को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष पेश किया और उसके बयान दर्ज करवाए। जीरो एफआईआर दर्ज कर उसे खरखौदा थाने भेजकर पॉक्सो सहित अन्य धाराएं लगाईं। वहीं, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Haryana Crime: 200 रुपये में मिलता था पर्सनल कैबिन, पुलिस ने की रेड, करनाल के कैफे में क्या चल रहा था?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed