{"_id":"6444fc48240761250c018944","slug":"misdeed-victim-dodged-police-inspector-and-ran-away-from-sonipat-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: पुलिस को चकमा देकर चौकी से भागी दुष्कर्म पीड़िता, उल्टी का बनाया बहाना, पानी लेने गई थी इंस्पेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: पुलिस को चकमा देकर चौकी से भागी दुष्कर्म पीड़िता, उल्टी का बनाया बहाना, पानी लेने गई थी इंस्पेक्टर
Sun, 23 Apr 2023 03:07 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 23 Apr 2023 03:07 PM IST
सार
किशोरी ने बताया था कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ के गांव में हुआ था। इस पर पुलिस जांच करने व घटनास्थल की पहचान कराने के लिए 22 अप्रैल को किशोरी व एफएसएल की टीम को साथ लेकर मेरठ के गांव में गए थे।
विज्ञापन
थाना बरोदा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत में गांव भैंसवान स्थित चौकी से दुष्कर्म पीड़िता महिला पुलिस इंस्पेक्टर को चकमा देकर भाग निकली। महिला इंस्पेक्टर किशोरी को बहकाकर ले जाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में जांच करते हुए उसे लेकर भैंसवान चौकी पहुंची थी। वहां किशोरी ने उल्टी का बहाना बनाकर पानी मांगा तो इंस्पेक्टर पानी लेने चली गई। इसी दौरान किशोरी भाग निकली। सीसीटीवी में वह रोहतक रोड की तरफ भागती दिखाई दे रही है। पुलिस ने इंस्पेक्टर के बयान पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर कृष्णा ने भैंसवान चौकी पुलिस को बताया कि वह बहालगढ़ थाने में जांच अधिकारी तैनात है। उन्हें कुंडली थाना में 12 अप्रैल को दर्ज हुए किशोरी को बहकाकर ले जाने के बाद सामूहिक दुष्कर्म व जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के मुकदमे की जांच सौंपी गई थी। किशोरी राई थाना क्षेत्र स्थित निराश्रित बच्चों के घर में रह रही थी।
यह भी पढ़ें: अमृतपाल की गिरफ्तारी पर बोले सीएम मान: 18 मार्च को पकड़ सकते थे, लेकिन तब गोलियां चलानी पड़ती
विज्ञापन
किशोरी ने बताया था कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ के गांव में हुआ था। इस पर वह जांच करने व घटनास्थल की पहचान कराने के लिए 22 अप्रैल को किशोरी व एफएसएल की टीम को साथ लेकर मेरठ के गांव में गए थे। वहां पर नक्शा तैयार किया गया। इसके बाद वह पीड़िता और एफएसएल की टीम को लेकर पीड़िता के घर पानीपत थाना क्षेत्र के गांव में पहुंची थी।
वहां से जब वह लौट रहे थे भैंसवान चौकी क्षेत्र में पहुंचने पर एफएसएल की टीम को सूचना मिली कि बरोदा थाना क्षेत्र में महिला ने जहर खा लिया है। जिस पर टीम महिला इंस्पेक्टर व किशोरी को भैंसवान चौकी में छोड़कर चली गई। इंस्पेक्टर कृष्णा ने बताया कि इसी दौरान किशोरी ने कहा कि उसे उल्टी आ रही है।
उन्होंने किशोरी को भैंसवान पुलिस चौकी के आंगन के एक कोने में बैठा दिया। किशोरी ने पानी मांगा तो वह पानी लाने के लिए चौकी की रसोई में चली गई। वह पानी लेकर आई तो किशोरी नहीं मिली। दुष्कर्म पीड़िता के अचानक गायब होने से हड़कंप मच गया। किशोरी की रात को तलाश की गई, लेकिन अंधेरा होने के कारण पता नहीं लग सका। जिस पर इंस्पेक्टर ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने रविवार को केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
सीसीटीवी में भागती दिखाई दे रही
पुलिस टीम ने बाद में चौकी में लगे सीसीटीवी देखे तो दुष्कर्म पीड़िता चौकी में पेड़-पौधों की आड़ लेकर बाहर निकल रोहतक की तरफ भागती दिखाई दे रही है। पुलिस ने उसकी रातभर तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
महिला इंस्पेक्टर ने शिकायत दी है कि दुष्कर्म पीड़ित चकमा देकर निकल गई है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी की तलाश की जा रही है। उसका जल्द पता लगाया जाएगा। - इंस्पेक्टर रमेश चंद्र, थाना प्रभारी बरोदा